बिहार: जाम छलकाते कैमरे में कैद हुए मुखिया जी, वीडियो वायरल के बाद खोज रही पुलिस
पटना। बिहार के छपरा में दो मुखिया जी का जाम छलकाता वीडियो वायरल हुआ है। दोनों मुखिया जिले के मकेर प्रखंड के बताए जाते हैं जिनका जाम छलकाते वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो तो तुरंत कार्रवाई की। लेकिन, मुखिया की जगह उसके दो साथी गिरफ्तार हुए हैं।
पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन वीडियो में दिख रहे दोनों मुखिया अभी भी फरार हैं। फरार मुखिया में बाघाकोल पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र सिंह और लक्षी पंचायत के मुखिया सतेंद्र कुमार शामिल हैं। जबकि सुभाष और अशोक नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सारण एसपी हर किशोर राय ने जांच में सही पाया। एसपी ने बताया कि वीडियो के आधार पर शराब पार्टी में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। एसपी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Recommended Video
ये भी पढ़ें-बिहार: डिवाइडर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, कई यात्रियों की जलकर मौत