मूर्ति विसर्जन को लेकर शेखपुरा में हिंसक झड़प, JDU नेता की गोली लगने से हुई मौत
शेखपुरा। मूर्ति विसर्जन को लेकर बिहार के शेखपुरा में हिंसक झड़प हो गई। हिंसक झड़प में जेडीयू के प्रखंड अधयक्ष अमित कुमार विश्वास के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला शेखपुरा के अरियरी थाने क्षेत्र के सनैया गांव का है। यहां शनिवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे पर भोजपुरी गीत बजाने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने डीजे और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद एक पक्ष द्वार दूसरे पक्ष पर पथराव और फायरिंग भी की। फायरिंग में जेडीयू के अरियारी प्रखंड के अध्यक्ष अमित कुमार विश्वास समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जेडीयू नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान जेडीयू नेता अमित कुमार विश्वास की मौत हो गई। वहीं, इस घटना से गुस्साए लोगों ने दुकान बंद कर दी है। आक्रोशित लोग एसपी को हटाए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ें:- बिहार: छुट्टी नहीं मिलने की वजह से परेशान था कांस्टेबल पवन, AK-47 से खुद को भूना