बिहार: विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, सीएम नीतीश कुमार रहे मौजूद
पटना। बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने रविवार को शथ ग्रहण की। विधान परिषद सभागार में शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित अन्य मंत्री, विधायक भी मौजूद रहे। सात सदस्यों ने हिंदी में शपथ ली, जबकि मदन मोहन झा ने मैथिली भाषा में शपथ ली।
सबसे पहले नीरज कुमार ने ली शपथ
विधान परिषद सभागार में सबसे पहले नीरज कुमार ने शपथ ली। इसके बाद देवेश चंद्र ठाकुर ने फिर सर्वेश कुमार शपथ ग्रहण की। इसके बाद डॉ. एनके यादव, नवल किशोर यादव, केदारनाथ पांडेय, संजय कुमार सिंह और आखिर में मदनमोहन झा ने शपथ ग्रहण की। मदनमोहन झा ने मैथिली में तो बाकी सदस्यों ने हिंदी में शपथ ली।
Bihar: Eight newly-elected members of State Legislative Council take the oath in presence of Chief Minister Nitish Kumar, in Patna. pic.twitter.com/0QmtUhEAgV
— ANI (@ANI) November 22, 2020
नई विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से शुरू
बता दें, बिहार में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की नई सरकार के गठन के बाद अब 17वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नई विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 27 नवंबर तक चलेगा। नवनिर्वाचित विधायकों के स्वागत के लिए विधानसभा को तैयार किया जा रहा है। 23 और 24 नवंबर को प्रोटेम स्पीकर नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे। 25 नवंबर को नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
बिहार: सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच गया में हुई मुठभेड़, 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर आलोक ढेर