कठघरे में 'भगवान',सीता को जंगल भेजने पर श्रीराम पर केस दर्ज
पटना। ये खबर आपको थोड़ा हैरान कर सकती है, लेकिन आपको बता दें कि एक शख्स ने भगवान श्रीराम पर केस दर्ज कर दिया है। इस शख्स की वजह से भगवान श्रीराम को कठघरे में खड़ा होना होगा। जी हां बिहार के मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव निवासी और अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने भगवान रामचंद्र पर केस दर्ज करवाया है। भक्तों की इच्छाओं से बोझिल होते भगवान
अपने केस में चंदन कुमार ने भगवान राम पर आरोप लगाया है कि बिना किसी कसूर के भी भगवान राम ने सीता को जंगल में क्यों भेजा। कोई भी पुरुष पत्नी पर इतना बड़ा जुर्म कैसे कर सकता है? आपको बता दें कि इस केस पर सोमवार को सुनवाई होगी।
200 सालों के बाद इंसान बन सकेगा भगवान
ठाकुर चंदन सिंह ने आवेदन में लिखा है कि जो महिला अपने पति के सुख-दुख में पूरी धर्म निष्ठा के साथ धर्मपत्नी होने का दायित्व निभा रही हो, उसके साथ इतना संज्ञेय अपराध क्यों किया। उन्होंने यह भी नहीं सोचा कि घनघोर जंगल में अकेली महिला कैसे रहेगी।
उन्होंने दलील दी है कि राम जी ने खुद सीता से स्वयंवर किया और उन्हें सुख देने के बजाए उन्हें 14 सालों का वनवास दिया। जब सुख की बेला आई तो उन्हें त्याग कर जंगल भेज दिया। चन कुमार का कहना है कि इस मुकदमा लाने का उद्देश्य सीताजी को न्याय दिलाना है, न की किसी धर्म की भावना को ठेस पहुंचाना।