बिहार: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया, धमकी दी- कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा
पटना। बिहार राज्य में कटिहार के निकट सेमापुर ओपी क्षेत्र के एक गांव की घर पर सोती महिला से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बुधवार की रात को युवक उसके घर में घुस आया था। महिला को जबरन हवस का शिकार बनाया। उसके बाद वहां से भागते समय धमकी दी कि किसी से घटना की शिकायत की तो जान से मार दूंगा। दिन में महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
ओपी प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। महिला की ओर से बताया गया है कि वह घर में सो रही थी। आधी रात को एक युवक उसके घर में घुस आया था। उस युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की बातें कर रहा था। उसके बाद उसने भागते समय भी धमकियां दीं।'
पढ़ें: धान काटने दादी के साथ गई मासूम से दुष्कर्म, दादी ने खेत मालिक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई