बिहार: 500 नई बसें दौड़ाकर जनता का दिल जीतेगी सरकार
बसों में पत्रकारों एवं छात्रों को विशेष तौर पर रियायत दी जाएगी। कोसी में बाढ़ की आशंका देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष तौर पर बस की व्यवस्था की है। बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विशेष बस से पहुंचाने की मदद का भरोसा भी दिया गया है।
पढ़ें- नहीं भूल पा रहे कोसी को
यह योजना बिहार सरकार के परिवहन मंत्री रमई राम ने घोषित की है। वे बोले कि भगवानपुर में 1997 से बंद पड़े निगम की बसों के ठहराव को पुन: चालू किया गया है। यहां यात्री की असुविधा को देखते हुए यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा।
संविदा के आधार पर कर्मचारियों की बहाली का आदेश उन्होंने परिवहन सचिव को दे दिया है। दो कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर टिकट काउंटर पर रखने का आदेश दिया गया है। मंत्री ने यहां से रांची के लिए भी प्रतिदिन बस चलाने की लोगों की माग को मंजूर कर लिया है व जल्द ही जनता को अत्याधुनिक परिवहन व्यवस्था का लाभ पहुंचाया जाएगा।