पानीपत न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कोरोना के कहर के बीच कुदरत का करिश्मा, सांस की तकलीफ से जूझती महिला को हुए 4 बच्चे

Google Oneindia News

पानीपत। कोरोना वायरस के कहर के बीच हरियाणा में कुदरत का करिश्मा देखा गया। यहां यूपी की एक महिला, जिसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वह मॉडल टाउन स्थित मल्होत्रा मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। जहां वह प्रसव पीड़ा से जूझी और एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि, चार बच्चों में 3 लड़के और एक लड़की हैं। उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, महिला की तबियत अभी खराब है। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसलिए, उसे डॉ. प्रेम अस्पताल में ले जाना पड़ा।

स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. सोना ने कहा कि, उक्त महिला का नाम काजल है। वह मूल रूप से यूपी के शामली जिले की रहने वाली है। वह पानीपत की बतरा कॉलोनी में किसी परिचित के यहां आई हुई थी। जहां उसे दर्द हाने लगा। साथ ही सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। यहां उसे दो दिन पहले भर्ती कराया गया था।

a woman gave birth to four children

डॉक्टर के मुताबिक, काजल को सोमवार को प्री-मेच्योर (सात माह) सिजेरियन डिलीवरी करायी गई। क्योंकि, उसे बहुत पीड़ा हो रही थी। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था। उसने बच्चों को जन्म दिया। वे नवजात स्वस्थ्य हैं, लेकिन काजल की स्थिति अभी नाजुक है। उसकी डिलीवरी कराना किसी चुनौती से कम न था। क्योंकि, अभी तक इस अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म देने के मामले ही सामने आए थे, लेकिन एक साथ चार बच्चों के जन्म का यह पहला मामला था।

एक साथ 4 लाशें: पड़ोसियों ने देखी घर में 3 बच्चों संग मृत पड़ी महिला, परिवार का मुखिया था गायबएक साथ 4 लाशें: पड़ोसियों ने देखी घर में 3 बच्चों संग मृत पड़ी महिला, परिवार का मुखिया था गायब

डॉ. सोना बोलीं कि, काजल जल्द सामान्य हो जाए तभी खुशी होगी। उन्होंने कहा कि, जन्म के समय दो नवजातों का वजन करीब एक किलोग्राम और दो अन्य का लगभग 800 ग्राम आंका गया। उन नवजातों को बाल गहन चिकित्सा यूनिट में एडमिट किया गया है।

Comments
English summary
amid coronavirus lockdown, A woman patient gave birth to four children
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X