36 साल के पुरुष ने 15 साल की लड़की से पानीपत में की शादी, स्कूली कागजातों से खुली पोल

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में एक नाबालिग लड़की से उम्र में उससे दोगुने से भी ज्यादा बड़े शख्स ने शादी कर ली। वह शख्स 36 वर्ष का था और उसने 15 साल की लड़की को बहला-फुसला लिया। दोनों के बारे में जब महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाल-विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की धारा-9, 10 व 11 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

हरियाणा का मामला

हरियाणा का मामला

पुलिस के अनुसार, 36 साल का वो आरोपी नाैल्था निवासी नरेंद्र है, जिसने अपनी उम्र से दाे गुना कम उम्र की नाबालिग लड़की को फंसा लिया और शादी कर ली। पुलिस की जांच में वो लड़की न सिर्फ नाबालिग निकली, बल्कि आधिकारिक तौर पर उसकी उम्र भी महज 15 साल पाई गई। उन दोनों के बारे में पुलिस को मई के महीने में पता चला था और 8 मई काे पुलिस बाल विवाह की सूचना पर आजाद नगर पहुंची थी। जहां वर-वधू दोनों के परिवारों को बुलाया गया। हालांकि, दोनों के परिवारों के पहुंचने से एक दिन पहले ही शादी हाे चुकी थी।

लड़की के दस्तावेज स्कूल से निकलवाए

लड़की के दस्तावेज स्कूल से निकलवाए

पुलिस द्वारा तब दोनों पक्षों से जन्म तिथि संबधी दस्तावेज मांगे गए। लड़की पक्ष ने आधार कार्ड दिखाया। जिसके अनुसार उसकी उम्र 19 साल थी। वहीं, पुरुष की जन्मतिथि जुलाई 1985 की थी। पुलिस को संदेह हुआ और देखा कि आधार कार्ड आयु का प्रमाणित दस्तावेज नहीं है। इसलिए उन्होंने लड़की के दस्तावेज स्कूल से निकलवाए। इन दस्तावेजों काे निकलवाने में कुछ महीने का वक्त लग गया। आखिर में दस्तावेजों से पुलिस ने पाया कि, उक्त लड़की का जन्म जुलाई 2006 में हुआ था। यानी लड़की अभी नाबालिग है।

लड़की से 36 साल के पुरुष ने ब्याह किया

लड़की से 36 साल के पुरुष ने ब्याह किया

जिस समय लड़की से 36 साल के पुरुष ने ब्याह किया, तब उसकी उम्र 15 साल थी। लोगों को इस शादी के बारे में पता चला तो वे धिक्कारने लगे। इस मामले में एएसआई रामकिशन ने बताया कि, आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+