खिलाड़ियों के लिए हरियाणा में 4 रिहैब सेंटर और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे, किसे क्या मिला?
पंचकूला। टोक्यो ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए हरियाणा सरकार ने 4 रिहैब सेंटर और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने की घोषणा की है। इनमें से पहला सेंटर पंचकूला में बनेगा। प्रदेश के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, हरियाणा सरकार ने टोक्यो ओलंपिक से लौटे अपने खिलाड़ियों को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सम्मानित किया है। वहीं, सरकार ने फैसला किया कि, अब प्रदेश में 4 रिहैब सेंटर और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे।

जहां खिलाड़ी चाहेंगे, वहीं स्टेडियम बनेंगे
पंचकुला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नीरज चोपड़ा की मांग पर बनाया जाएगा। इसी तरह अन्य सेंटर उन जगहों पर बनेंगे, जहां ओलंपिक से लौटे अन्य खिलाड़ी चाहेंगे। हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट एक के अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि, अपने यहां के एथलीट्स जहां पर चाहें स्टेडियम बनवा सकते हैं, चाहे उनके घर के करीब या उनके स्कूल में। यानी कि, सरकार द्वारा ऑन डिमांड स्टेडियम बनाए जाएंगे।

सम्मान समारोह में नहीं पहुंच सके नीरज
सरकार के सम्मान समारोह में नीरज चोपड़ा शामिल नहीं हो सके। अधिकारियों ने उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की तो उन्होंने कहा कि, मैं सबसे पहले सभी को नमस्ते करना चाहूंगा। उन्होंने कहा, "इसके लिए माफी चाहता हूं कि प्रोग्राम में नहीं आ सका, क्योंकि मेरी तबियत खराब थी। मुझे 103 डिग्री बुखार था। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ किया है। यदि खिलाड़ियों को ऐसे ही सपोर्ट मिलता रहेगा तो आने वाले दिनों में मेडल और ज्यादा आएंगे।"
नीरज ने कहा, "लास्ट में यही बोलूंगा, जय हरियाणा जय भारत..।"

ओलंपिक विजेता और उनके स्टेडियम
- नीरज चोपड़ा:
- इन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश का इकलौता गोल्ड मेडल जीता। अब सरकार से इन्होंने एथलेटिक्स स्टेडियम की मांग की है, जो पंचकूला में बनाया जाएगा।

ओलंपिक विजेता और उनके स्टेडियम
- रवि दहिया
- इन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहलवानी में देश का इकलौता सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा सरकार से इन्होंने इंडोर रेसलिंग स्टेडियम की मांग की, जो गांव नाहरी (सोनीपत) में बनेगा।
- बजरंग पूनिया
- इन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहलवानी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इन्होंने इंडोर रेसलिंग स्टेडियम की मांग की है, जो कि उनके गांव खुडन (झज्जर) में बनेगा।
सरकार ने उपरोक्त खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड के चेक प्रदान करके पुरस्कृत किया है।












Click it and Unblock the Notifications