Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'बच्चा पार्टी है पंजाब सरकार, अभी तो इनके दूध के दांत भी नहीं टूटे': हरियाणा के मंत्री

पंचकूला। आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब की सरकार को 'बच्चा पार्टी' कह दिया। विज ने कहा कि, अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं..और ये अभी से तकरार पर उतर आए हैं।

Haryana Anil Vij says- Punjab Govt is A Baccha party, They dont have complete knowledge of issues

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज पंचकूला में आम आदमी पार्टी को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं। अनिल विज ने कहा कि, "पंजाब में जो सरकार आई है ये 'बच्चा पार्टी' है। इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ का मुद्दा है, लेकिन वह अकेला मुद्दा नहीं है उसके साथ SYL का जल का मुद्दा है, हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा...किसी एक का नहीं।"

Haryana Anil Vij says- Punjab Govt is A Baccha party, They dont have complete knowledge of issues

मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को एक बार फिर धोखेबाज पार्टी बताते हुए कहा कि, "इस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। विज ने कहा कि, अन्ना हज़ारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी। लेकिन केजरीवाल ने बना ली। अब ये चुनाव लड़ रहे हैं।"

Haryana Anil Vij says- Punjab Govt is A Baccha party, They dont have complete knowledge of issues

"हरियाणा को दे दी बिजली, हमको नहीं दी"
वहीं, इससे पहले पंजाब विधानसभा में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मान ने कहा कि, भाजपा सरकार राजनीति कर रही है। दिल्ली में कोई भी काम करना हो तो उपराज्यपाल से अनुमति मांगनी पड़ती है वहां CM का कुछ नहीं चलता क्योंकि वहां सरकार किसी और पार्टी की बनी हुई है। पंजाब ने केंद्र सरकार से एक्स्ट्रा बिजली मांगी लेकिन हमें मना कर दिया गया और हरियाणा को दे दिया। दूसरी तरफ पीएम मोदी कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास तो कहां है साथ? ना आपको साथ देना है और ना ही आपको साथ लेना है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+