पलवल: सड़क पर खड़े कैंटर से टकराई स्विफ्ट कार, हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत
पलवल। हरियाणा-यूपी बॉर्डर के पास रविवार की सुबह एक कार हाईवे किनारे खड़े कैंटर में घुस गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए फरीदाबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक, कार सवार सभी लोग यूपी में अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस दिल्ली जा रहे थे।

टक्कर के बाद कार में बुरी तरफ फंस गए थे चारों लोग
जांच अधिकारी महेंदर सिंह ने बताया, सुबह सूचना मिली कि एक स्विफ्ट गाड़ी और केंटर की टक्कर हो गई है। गाड़ी में सवार लोग गभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा की गाड़ी में एक महिला सहित 4 लोग हैं। सभी गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे। उन्होंने बताया की पहले गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला तो देखा की दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो लोग घायल थे, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर के बाद घायल दो लोगों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया की गाड़ी में एक महिला सहित 4 लोग सवार थे। एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसको फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया है और उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।
यूपी से वापस दिल्ली लौट रहे थे कार सवार
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब गाड़ी में सवार सभी लोग यूपी में अपने किसी रिश्तेदार के घर से होकर वापस अपने घर रेसकोर्स दिल्ली जा रहे थे। हरियाणा करमन बॉर्डर से गुजरते ही गौ सेवा हॉस्पिटल के पास नेशनल हाइवे पर खड़े एक कैंटर में गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। शवों का पोस्टमार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे?












Click it and Unblock the Notifications