हरियाणा में रेल रोको आंदोलन: पुलिस-नियंत्रण फेल, पलवल में हजारों किसानों ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया
rail roko andolan 18 feb , पलवल। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन के 85वें दिन हालात फिर आक्रोशजनक हो गए। बड़ी संख्या में जुटे किसान ने 'रेल रोको' आंदोलन के तहत हरियाणा से गुजरने वाली रेलगाड़ियां रोकने पर आमदा हो गए। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों द्वारा पलवल जिले में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया गया। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़पें भी हुईं।
Recommended Video

रेलवे पुलिस और उसके साथ तैनात कई अन्य बलों के जवान प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से नहीं रोक पाए। 'रेल रोको' के आह्वान पर यहां रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने दावा किया था कि, यहां रेलों को रुकने नहीं देंगे। मगर, जैसे ही भीड़ बढ़ी, हालात अनियंत्रित हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि,"सभी तरह की व्यवस्था की गई और सैकड़ों जवान तैनात किए गए हैं। हालात तनावपूर्ण न हों, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

उधर, किसानों ने रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर भी चढ़ा दिया। सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए प्रदर्शनकारियों के अगुआ उन्हें आगे बढ़ने के आदेश देते रहे। वहीं, आज भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता व संयुक्त मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, हरियाणा में किसान कानूनों के विरुद्ध पुरजोर आवाज उठाएंगे। टिकैत ने इससे पहले सोनीपत के गाजीपुर बाॅर्डर पर पहुंचे केरल के किसानों के जत्थे का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने देशभर के किसानों को साथ लाने की बात कही।

-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications