Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सैन्य-जासूसी: पाकिस्तानी लड़की के जाल में फंसे हरियाणा के पूर्व सैनिक को भेजे गए थे हजारों रु.

पलवल। पाकिस्तानी लड़की के जाल में फंसकर उसे देश की गुप्त जानकारियां मुहैया कराने वाले हरियाणा के पूर्व सैनिक के मुंह से चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पूर्व सैनिक सुरेंद्र कुमार, जो कि पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था, जांच-पड़ताल के लिए पलवल एसटीएफ उसे अम्बाला लेकर गई। जहां उसके बैंक अकाउंट और घर में छानबीन की गई। उसके अकाउंट में लगभग 75 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पाया गया, जो कि कई जगहों से हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने उसके घर से एक मोबाइल भी बरामद किया। इसके बाद एसटीएफ वापस पलवल आ गई। एसटीएफ की ओर से बताया गया कि, अम्बाला के वंदना एनक्लेव निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र कुमार को जासूसी मामले में पकड़ा गया था।

spying-for-pakistan

सुरेंद्र पलवल में ज़िला सचिवालय में तैनात था। पलवल के एसपी दीपक गहलावत ने उसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, खूफिया एजेंसियों के इनपुट मिलने के बाद सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। वहीं, उसकी करतूतों की पड़ताल करने के लिए इंस्पेक्टर जंगशेर की अध्यक्षता में टीम बीते रोज दोपहर कैंट के माल रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में पहुंची। जहां टीम ने बैंक अधिकारियों से सुरेंद्र कुमार के अकाउंट की डिटेल मांगी। बैंक से जो डिटेल मिली उसमें 75 हजार रुपए की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अलग-अलग अकाउंट से हुई। करीब 6-7 बार में यह राशि उसके अकाउंट में ट्रांसफर हुई थी।

spying-for-pakistan

जांच में सामने आया कि, उसके अकाउंट में कई बार 10 हजार की राशि तो एक-दो बार 15 हजार तो कुछ बार 6-7 हजार की राशि ट्रांसफर हुई थी। ये राशि किसने सुरेंद्र के अकाउंट में ट्रांसफर की इसकी जांच अभी हो रही है। हालांकि, पुलिस ने यह पता कर लिया है कि, अलग-अलग समय में सुरेंद्र ने अकाउंट से रकम निकाली। वहीं, अब उसके मोबाइल में कॉल डिटेल, चैट एवं अन्य जानकारियां खंगाले के लिए मोबाइल को लैब भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि, गिरफ्तारी के बाद उसे 6 दिन के रिमांड पर लिया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+