बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, भारत से की साथ आने की अपील
लंदन। 14 अगस्त को बलूचिस्तान की आजादी के लिए शुरू हुए फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट (एफबीएम) ने लंदन में एक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार को बलूच की आजादी के दिन के तौर पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर एक बार फिर से बलूचिस्तान की आजादी की मांग उठी। दिलचस्प बात है कि जिस तरह से पाकिस्तान, कश्मीर के मुद्दे पर शोर मचा रहा है, लोग उसका जवाब बलूचिस्तान से दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लोगों ने जमकर बलूचिस्तान को लेकर फटकारा तो पाकिस्तान ने उन्हें दोहरा मापदंड रखने वाला करार दे दिया।
भारत हमारे साथ खड़ा हो जाए
एक यूजर ने कहा कि भारत, बलूचिस्तान के साथ खडा हो जाए। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि पाकिस्तान हजारों बलूच युवाओं, बच्चों को मार रहा है तो महिलाओं का बलात्कार कर रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान के लोगों ने दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन किए। कई बलूच लोगों को लगता है कि पाकिस्तान, चीन और दूसरे देशों को अपनी सीमा में आने की मंजूरी देकर उनका शोषण कर रहा है। लंदन में फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट की तरफ से एक सेमिनार का आयोजन हुआ। पाकिस्तान की आजादी के मौके वाले दिन पर आयोजित इस सेमिनार में बलूच के अलावा गैर बलूच लोग भी शामिल थे। ये सभी राजनीतिक दलों से जुड़े थे।
#Pakistan forcefully annexed #Balochistan against the wishes of the people of the province in 1947. Today as the country celebrates its independence day, let's remind them that #India stands with #Balochs.#BalochistanSolidarityDay #BalochistanIsNotPakistan pic.twitter.com/udnApw4zGF
— NooriBadat (@NooriBadat) August 14, 2019
Balochistan is NOT Pakistan
Pakistan illegally occupied Balochistan and butchered 1000s of innocent Balouch youth, Kids and Raped women
Pakistan army is not a professional army it is a gang of rapiest#BalochistanSolidarityDay pic.twitter.com/54NEa9Vt33
— #GauravPradhan 🇮🇳 (@DrGPradhan) August 14, 2019
चीन पर भी लगे आरोप
मीटिंग के दौरान खान ऑफ कलात मीर सुल्तान दाउद ने बलूच के नवाब पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश कर रहे हैं और बलूचिस्तान की संप्रभुता को कम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह संसद के रिकॉर्ड में है जब बलूचिस्तान ने पाकिस्तान के साथ आने से इनकार कर दिया था। हाल ही में बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी को अमेरिका ने आतंकी संगठनों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। सेमिनार में अमेरिका के इस कदम की भी निंदा की गई। बलूचिस्तान, पाकिस्तान के उन चार प्रांतों का हिस्सा है और यहां का क्षेत्रफल सबसे ज्यादा है। बलूचिस्तान में प्राकृतिक गैस का भंडार सबसे ज्यादा है। पाकिस्तान के लिए गैस की जरूरत को पूरा करने में यह जगह पूरी तरह से सक्षम है। बलूचिस्तान के लोगों ने चीन पर उनकी संपत्ति को लूटने का भी आरोप लगाया है।