नोएडा: सुसाइड नोट में ये बातें लिख युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-27 स्थित एक होटल में एक युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। मौके से युवक का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है और उसका आधार कार्ड भी, जिसके आधार पर उसकी पहचान सेक्टर-93 निवासी मनीष शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने रजिस्टर और सीसीटीवी के डीवीआर आदि को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video

    नोएडा: सुसाइड नोट में ये बातें लिख युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, मचा हड़कंप
    young man hang himself in hotel room in noida

    होटल के कमरे में पंखे से लटकता मिला युवक का शव

    एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-27 रॉयल रेजिडेंसी कमरा नंबर 305 में सेक्टर-93 के निवासी मनीष शर्मा रुके हुए थे। जब सुबह उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो होटल वालों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने इसकी सूचना सेक्टर 20 थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन यह सफल नहीं हुए। तब कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी गई। अंदर जाने पर पता चला कि मनीष ने पंखे से फंदे पर लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।

    ब्याज पर पैसा लेकर दोस्तों को दिया था उधार

    एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, युवक मूलरूप से हाथरस का रहने वाला था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें कर्ज से परेशान होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। मनीष के परिजनों का कहना है कि उसका अपने दोस्तों से 10 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मनीष से ब्याज में पैसा उठाकर दोस्तों को उधार दिया था, लेकिन अब दोस्त पैसा नहीं लौटा रहे थे इसी कारण वह काफी मानसिक दबाव में था। परिजनों ने यह भी आशंका व्यक्त की है कि मनीष की हत्या हुई है और इसमें उनके दोस्तों का हाथ हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+