Flood Impact: दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से 3.15 मीटर ऊपर, Noida तक के स्कूलों में छुट्टी का एलान
दिल्ली में यमुना नदी में बढे पानी के स्तर के कारण बाढ़ जैसी स्तिथि बन गई है। जिसके चलते दिल्ली के सभी स्कूलों और दफ्तरों को बंद कर दिया गया था। वहीं अब नोएडा और आसपास के इलाकों में भी स्कूल बंद रखने का आदेश दे दिया गया है। जिला अधिकारी के आदेशानुसार कल यानी शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। तटीय क्षेत्रो में पानी घुसने कारण यह आदेश जारी किया गया है।
यमुना खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर
दरअसल, दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज, 13 जुलाई की सुबह 8 बजे 208.48 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 3 मीटर 15 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे पहले साल 1978 में आख़िरी बार यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। तब दिल्ली में बाढ़ आ गई थी और इससे काफ़ी नुकसान हुआ था। जिसके चलते यमुना के किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

नोएडा में भी स्कूलों की छुट्टी के आदेश
वहीं लगातार बिगड़ते हालात के बाद दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को रविवार तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसके बाद नोएडा प्रशासन ने भी बच्चों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में कल की छुट्टी की घोषणा की है। इसके साथ ही बारिश के बाद नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। दिल्ली डिजास्टर मैनजमेंट अथॉरिटी की मीटिंग में स्कूल-कॉलेज बंद रखने के साथ-साथ गैर जरूरी दफ्तरों में भी रविवार तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।
अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा पत्र
वहीं दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है। दिल्ली पुलिस ने बाढ़ संभावित इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है। इसके अलावा कश्मीरी गेट के आसपास बने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी रविवार तक बंद रखने के लिए कहा गया है। इसके एलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस सिलसिले में आपात बैठक भी बुलाई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications