नोएडा की सड़कों पर रिश्तेदार की स्कॉर्पियो से कर रहे थे स्टंटबाजी, गाड़ी सीज, मुकदमा दर्ज !

Viral Video Of Scorpio : एक स्कार्पियो गाडी में कुछ युवक नोएडा की सड़को पर स्टंटबाजी करते नजर आए। बताया जा रहा है कि अब वह पुलिस की हिरासत में हैं और सारी हवाबाजी थाने पहुंचते ही शांत हो गई है।

video went viral while stunting with Scorpio in noida police seized the vehicle and filed a case

आज के इस आधुनिक युग में हर किसी के हाथों में एंड्राइड स्मार्टफोंस है। फ़ोन में ढेरों ऐसी ऐप्स हैं जिनमे शार्ट वीडियोस और रील्स बनाई जाती हैं और देखी जाती हैं। इन वीडियोस ने कई लोगों को रातों रात स्टार बनाया है। मगर कई ऐसे भी हैं जो मशहूर होने के चक्कर में या तो जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए या कुछ ने तो अपनी जान ही गवां दी। ऐसा ही एक वीडियो बीते गुरुवार सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमे एक स्कार्पियो गाडी में कुछ युवक नोएडा की सड़को पर स्टंटबाजी करते नजर आए। बताया जा रहा है कि अब वह पुलिस की हिरासत में हैं और सारी हवाबाजी थाने पहुंचते ही शांत हो गई है।

Recommended Video

      नोएडा की सड़कों पर रिश्तेदार की स्कॉर्पियो से कर रहे थे स्टंटबाजी, गाड़ी सीज, मुकदमा दर्ज !
      video went viral while stunting with Scorpio in noida police seized the vehicle and filed a case

      स्कार्पियो से स्टंट करते वीडियो हुआ वायरल
      दरअसल, पूरा मामला 26 जनवरी को गौतमबुद्धनगर के फेस-1 क्षेत्रांतर्गत रोड का है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना कौशांबी के बुहापुर में रहने वाला अंशुल अपने किसी रिश्तेदार की स्कार्पियो गाडी से अपने दो अन्य साथी तुषार और हिमांशु के साथ नोएडा में स्टंटबाजी कर रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं जब यह वीडियो पुलिस तक पंहुचा तो पुलिस भी तत्काल एक्टिव मोड में आ गई। बता दें कि वीडियो में बेहद ही खतरनाक तरीके से यह तीनो युवक नोएडा की सड़कों पर अपनी गाडी को रौंदा रहे थे।
      जिसके बाद वायरल वीडियो के सन्दर्भ में डीसीपी ट्रैफिक द्वारा कार्रवाई हेतु तत्काल टीम का गठन किया गया और आईटीएमएस के माध्यम से गाड़ी के फोटों और विडियों प्राप्त किए गए। फिर पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

      video went viral while stunting with Scorpio in noida police seized the vehicle and filed a case

      महंगी पड़ गई स्टंटबाजी !
      आपको बता दें कि पुलिस ने तीनो युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी चालक पर IPC की धारा 279 के तहत सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से गाडी चलाने का और दूसरों की जान खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गाड़ी स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर DL11CC8700 को सीज किया गया है। इसके इलावा पुलिस ने बताया कि गाड़ी चालक के ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की आरसी के निरस्तीकरण की रिपोर्ट सम्बन्धित आरटीओं को प्रेषित की जा रही है। यही नहीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाड़ी का 25,500 रुपए का चालान भी कर दिया गया है और वाहन चलाते समय गाड़ी में मौजूद तुषार और हिमांशु के विरूद्ध धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत निरोधात्क कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+