नोएडा के कैंब्रिज स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ ऐसा क्या हुआ जो भड़क गए अभिभावक और कर दिया हंगामा
Noida News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के कैंब्रिज स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। जैसे ही यह सूचना अभिभावक को मिली उसने स्कूल पहुंच इसका विरोध किया। धीरे धीरे अन्य छात्रों के अभिभावक भी भारी संख्या में आ गए और गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। स्कूल मैनेजमेंट इस पूरे मामले में किसी अभिभावक से बात नहीं कर रहा और दूरी बना रहा है।
UP News: सीएम योगी फिर बने भाजपा के सक्रिय सदस्य, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के लिए की जुड़ने की अपील
थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल के बाहर शनिवार को सैकड़ों अभिभावक इकठ्ठा हो गए। बच्ची के साथ हुई इस हैवानियत को लेकर जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से मिलना चाहा तो किसी ने बात तक नहीं की।

इसके बाद बच्चों के माता-पिता स्कूल प्रबंधक की मनमानी को देखते हुए स्कूल के गेट पर ही धरना देने लगे। स्कूल प्रबंधक से मिलने आए अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक की ओर से मेल पर मिलने का समय दिया गया। इसके बावजूद स्कूल के सुरक्षाकर्मी स्कूल प्रबंधक के कहने पर हमें अंदर मिलने नहीं दिया जा रहा है। मौके पर मौजूद अभिभावक घंटों इंतजार करने के बाद वे स्कूल प्रशासन की मनमानी को देख आक्रोशित हो गए।
अभिभावको का कहना है कि जूनियर विंग के बच्चों की क्लास में देख-रेख के लिए महिला स्टॉफ होना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। अभिभावकों ने सीएम योगी से मांग की है कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिसने भी ऐसा किया है उसे संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए कठोर सजा दी जाए ताकि ऐसा फिर न हो।












Click it and Unblock the Notifications