Noida News: चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की फटी बैटरी, तीन की मौत

Noida News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के नोएडा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां झुग्गी में भीषण आग लगने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। जबकि पिता की हालत गंभीर हैं।

जानकारी के मुताबिक, जेजे कॉलोनी में ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग करने के दौरान बैटरी फटने से झुग्गी में आग लगी।डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह का कहना है कि भोर में जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, फोर्स के साथ पहुंच गया। आग पर काबू पा लिया गया है। सभी को एक एक कर बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

noida

इस हादसे में दौलत राम (32), उनकी पत्नी नीनू (30) व उनकी पुत्रियां आस्था (10), नैना (7) व आराध्या (5) आग में झुलस गए हैं। सभी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा आराध्या, नैना व आस्था को मृत घोषित कर दिया। दौलतराम को हायर सेंटर सफदरगंज दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

UP News: गौतमबुद्ध नगर में शिवरात्रि जलाभिषेक की छुट्टी रद्द, अब 2 अगस्त में बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
वहीं नीनू की हालत स्थिर है। पुलिस जांच में पता चला है कि मैनपुरी का दौलतराम ई-रिक्शा चालक है। वह किराये के मकान में झुग्गी-झोपड़ी में एक कमरे में परिवार के साथ रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+