यूपी के राज्यमंत्री ने ओवैसी पर हमला करने वालों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- करेंगे कानूनी पैरवी
राज्यमंत्री ने ओवैसी पर हमला करने वालों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- करेंगे कानूनी पैरवी
नोएडा, 16 फरवरी: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वालों आरोपियों के परिजनों से उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री पंडित सुनील भारद्वाज भराला ने मुलाकात की। राज्यमंत्री दोनों के परिजनों से मुलाकात करने मंगलवार 15 फरवरी को गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाने के दुरई गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों हमलावरों के परिजनों से बात करते हुए उन्हें निर्दोष बताया और उनकी कानूनी पैरवी करने की बात कही।

प्रदेश के राज्यमंत्री पंडित सुनील भारद्वाज भराला 15 फरवरी को गौतम बुद्ध नगर पहुंचे। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, भराला ने कहा कि ओवैसी पर हुए हमले में दोनों निर्दोष ब्राह्मण बच्चों को जानबूझकर फंसाया गया है। परिवार के लोगों ने भी कहा कि बिना तथ्यों और सबूतों के बच्चों को फंसाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद के नेतृत्व में दोनों निर्दोष बच्चों की कानूनी पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक कमेटी करेगी और पूरे केस की निष्पक्ष जांच की जाएगी
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर हर हिंदू युवक के पास हथियार होगा तो किसी की हिम्मत नहीं होगी कि कोई हैदराबाद वाला आकर कोई यहां कुछ बोलकर चला जाए। राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा, "हम सचिन के साथ खड़े हैं और यह हमारा परिवार है। सचिन पर झूठा मुकदमा कर उसे फंसाया गया है और उसे जेल भिजवा कर लोग राजनीति कर रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं पुलिस को चेतावनी देकर कहते हैं कि 20 मिनट के लिए सुरक्षा हटा लो, पता नहीं इतने में ये क्या कर देंगे? कहां ये एक हमले पर ही सुरक्षा बुलेटप्रूफ गाड़ी मांगने लगे।'
कहा कि हमारे गृह मंत्री ने उन्हें सुरक्षा भी दी और वह भी जेड प्लस सिक्योरिटी। उसके बाद भी वह बोल रहे हैं कि हमें बुलेटप्रूफ गाड़ी दो और हथियार रखने की अनुमति दो। हम अन्याय नहीं होने देंगे और निष्पक्ष जांच कराएंगे कि सचिन को जेल क्यों भेजा गया?" गौरतबल है कि 3 फरवरी को जब ओवैसी हापुड़ में चुनाव प्रचार करके दिल्ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान मेरठ टोलप्लाजा के पास उनकी कार पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications