10 साल की उम्र में ग्रेटर नोएडा के Ayan Gupta ने कर दिया कमाल, पास की UP Board 10वीं की परीक्षा
ग्रेटर नोएडा के 10 वर्षीय अयान गुप्ता ने यूपी बोर्ड 2023 में हाईस्कूल की परीक्षा में इतिहास रच दिया है। अयान ने यूपी बोर्ड की परीक्षा 76.67 फीसदी अंक भी प्राप्त किए हैं।

Ayan Gupta: क्या कोई 10 साल का बच्चा 10वीं पास कर सकता है? यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह कारनामा ग्रेटर नोएडा के रहने वाल अयना गुप्ता ने कर दिखाया है। 10 की उम्र में अयान ने केवल 10वीं पास करके इतिहास रच दिया है। बल्कि, यूपी बोर्ड की परीक्षा 76.67 फीसदी अंक भी प्राप्त किए हैं।
अयान की यह उपलब्धि देखकर परिवार वालों में खुशी का माहौल है। तो वहीं, बधाई देने वाला को भी तांता लगा हुआ है। अगर बात नियम की करे तो यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र की उम्र कम से कम 14 साल होनी चाहिए। लेकिन, अयान के लिए स्कूल के प्रिंसिपल ने 10वीं की परीक्षा में बैठने के लिए बोर्ड से विशेष अनुमति ली थी।
बता दें, यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में अयान ने हिंदी में 73, अंग्रेजी में 74, गणित में 82, विज्ञान में 83, सामाजिक विज्ञान में 78 और कंप्यूटर के पेपर में 70 अंक हासिल किए हैं। बता दें, अयान गुप्ता ग्रेटर नोएडा के सन कोर्ट जेपी ग्रींस सोसायटी के रहने वाले हैं और उनके पिता मनोज गुप्ता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
अयान के माता-पिता की मानें तो COVID के दौरान, अयान पाठ्यपुस्तक से ऊब गया था। इस दौरान उन्होंने अयान को सातवीं, आठवीं और नौवीं में होम क्लासेस दिलवाई। जिससे वह काफी अव्वल रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयान को सबसे पहले CBSE स्कूल में नौवीं कक्षा में डालने के लिए मन बनाया गया।
Recommended Video

हालांकि, किसी भी सीबीएसई स्कूल में अयान को दाखिला नहीं दिया, क्योंकि उसकी उम्र काफी कम थी। इसके बाद अयान को बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में 2022 में 10वीं कक्षा में दाखिल दिया गया।
स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने 10वीं की बोर्ड की परीक्षा में शामिल कराने के लिए उन्हें बोर्ड से विधिवत अनुमति दिलाई। बता दें, अयान गुप्ता इंजीनियर बनना चाहता है और अब जेईई और अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए अध्ययन करेगा।












Click it and Unblock the Notifications