नोएडा: CRPF ग्रुप सेंटर में अमित शाह ने लगाया '4 करोड़वां' पौधा, जवानों को संबोधित करते हुए कही ये बात
Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार 18 अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ग्रुप सेंटर पहुंचे। यहां गृह मंत्री अमित शाह ने चार करोड़वां पौधा लगाया। यह पौधारोपण 'अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान' के तहत किया गया।
समाचार एजेंसी एएनएआई के मुताबिक, अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान 12 जुलाई, 2020 को गृह मंत्री द्वारा शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत आज CRPF ग्रुप सेंटर में यह पौधपण कार्यक्रम किया गया। इसके बाद शाह ने सीआरपीएफ के 8 परिसरों में नवनिर्मित 15 भवनों का उद्घाटन किया।

इस दौरान गृह मंत्री ने ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ग्रुप सेंटर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को संबोधित भी किया। अमित शाह ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा,
जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम नई पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे होते हैं... हमें जितना संभव हो उतने पेड़ लगाने और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्पादन को कम करने की आवश्यकता है।
शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ और मेरे लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। तीन साल पहले हमने तय किया था कि दिसंबर 2023 के पहले हम 5 करोड़ वृक्ष लगाएंगे। इनको संभालेंगे और गैप फिलिंग करके उनको अपने सर से बड़ा करके दुनिया को समर्पित करेंगे।
जब हमने यह बात कही थी तो काफी सारे लोगों को लगता था कि यह कैसे संभव होगा। यह जोश में दिया गया लक्ष्य है, हो पाएगा या नहीं हो पाएगा। मैं मंत्री था मेरे सामने तो कोई नहीं बोलता था। लेकिन, मेरे पीछे बात जरूर होती थी। यह कैसे संभव होगा। मगर आज मुझे भरोसा है कि दिसंबर तक 5 करोड पौध रोपण क्रॉस हो जाएगा।
शाह ने बोलते हुए कहा कि इस असंभव दिखने वाले काम को संभव करने का काम हमेशा की तरह सीआरपीएफ के सभी जवानों ने किया है। सीआरपीएफ के भाइयों-बहनों और उनके परिवारजनों ने इस लक्ष्य को एक चैलेंज के नाते लिया। कार्यक्रम को मन से लगाया। वृक्ष को अपना दोस्त माना।
इसको ढंग से बड़ा करने के लिए अपने समय में से समय निकाला। इस दौरान शाह ने कहा कि आज मुझे बहुत आनंद है कि चार करोड़वां पौधा वो भी पीपल का मैंने लगाया है और चार करोड़ हर-भरे पौधे इस धरती को हराभरा करने के लिए हमारे योग्दान के लिए हमेश देश में याद किया जाएगा।
इस प्रकार की एक 'लिगेसी' नए प्रकार का संदेश आज सीआरपीएफ ने छोड़ा है। इस वर्ष एक करोड़ 50 लाख पौधों का रोपण करना है। चार करोड़ पौधे हम लगा चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि 5 करोड़ का लक्ष्य हम जल्द ही पूरा कर लेंगे। आने वाले समय में गैंपिंग को पूरा करके 5 करोड़ वृक्ष इस पृथ्वी पर हमारे योगदान के नाते खड़े करेंगे।
जो सालों तक जिएंगे और सीआरपीएफ की वीरगाथा के साथ-साथ सीआरपीएफ की पृथ्वी का संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति अपनी संवेदना पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदना की गाथी भी हमेशा के लिए अहर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications