ग्रेटर नोएडा: मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े दो गौकश, पैरों में लगी गोली
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सुरजपुर क्षेत्र 130 मीटर रोड पर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी करने वाले दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बदमाशों के पास से पुलिस ने एक चाकू, जिंदा व खोखा कारतूस, इंजेक्शन बरामद किए हैं। बदमाशों ने बीते 30 और 31 अक्टूबर की देर रात थाना सुरजपुर के तिलपता गोल चक्कर के पास दो गायों को काटा था, तबसे पुलिस को इनकी तलाश थी।
गौकशों ने पुलिस पर किया धारदार हथियार से हमला
एडीसीपी सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 30 और 31 अक्टूबर की देर रात थाना सुरजपुर के तिलपता गोल चक्कर के पास दो गायों को काटा था। पुलिस को तभी से गौशकों की तलाश थी। रविवार की सुबह इन दोनों गौकशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर में गायों को काटने में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया गया, तभी नाजिम व वसीम ने पुलिस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
पुलिस ने अपनी जान बचाते हुए चलाई गोली
पुलिस ने अपनी जान बचाते हुए बदमाशों पर गोली चलाई, जिसमे दोनों के पैर में गोली लग गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके पास से पुलिस ने एक चाकू, जिंदा व खोखा कारतूस, इंजेक्शन बरामद किए हैं।