Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Twin Tower Demolition : विस्फोट के बाद घरों के अंदर भी डबल मास्क लगाकर रखें, पुलिस की आसपास के लोगों से अपील

नोएडा, 28 अगस्त: नोए़डा सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर आज दोपहर 2:30 बजे गिराए जांएगे। 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) और 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टावर में 3500 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर गिराया जाएगा। एहतियातन आसपास की सड़कों को दिनभर बंद रखा जाएगा। पूरे इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। विस्फोट से ठीक पहले दोपहर करीब 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट के आधे घंटे बाद और धूल जमने के बाद इसे खोल दिया जाएगा। इस दौरान आसपास की सोसायटी में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि खिड़कियों से देखते समय बेहद सावधान रहें। विस्फोट के बाद घरों के अंदर भी डबल मास्क लगाकर रखें।

Twin Tower Demolition police appeals to area residents Wear double Masks At Home After Blast

खिड़कियों से देखते समय रहें सावधान

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "लोगों से अनुरोध है कि खिड़कियों से देखते समय सावधान रहें।" विस्फोट के बाद घरों के अंदर भी डबल मास्क लगाएं।" बता दें, नोएडा के सुपरटेक ट्विन टॉवर गिराने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। महज 9 सेकंड में दोनों टावर जमींदोज हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे बनाने में 250 से 300 करोड़ के बीच खर्च हुआ था। वर्तमान समय में इसकी कीमत 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। हालांकि, विवाद के चलते ट्विन टॉवर की वैल्यू करीब 800 करोड़ है।

2021 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्विन टावर को गिराने का दिया था आदेश

नेशनल बिल्डिंग कोड को ताक पर रख कर सुपरटेक ने ट्विन टावर का निर्माण किया था। बता दें, साल 2014 में हाईकोर्ट ने सुपरटेक ट्विन टावर को अवैध घोषित किया था। इसे गिराने के भी आदेश दिए गए थे, लेकिन बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए अगस्त 2021 में ट्विन टॉवर को गिराने का आदेश दिया था। ट्विन टावर्स को आज दोपहर 2:30 बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा। डीसीपी, सेंट्रल राजेश एस ने बताया कि लगभग 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग, 4 क्विक रिस्पांस टीम और एनडीआरएफ की टीम तैनात है। ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट सक्रिय हैं। विस्फोट से ठीक पहले दोपहर करीब 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट के आधे घंटे बाद और धूल जमने के बाद इसे खोल दिया जाएगा। इंस्टेंट कमांड सेंटर में 7 सीसीटीवी कैमरे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+