बहाने से महिला को खेत में ले गया तांत्रिक फिर किया रेप, बगल में बेहोश पड़ा रहा पति
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक तांत्रिक द्वारा महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए पति-पत्नी तांत्रिक के पास गए थे। तांत्रिक दोनों को बहाने से एक खेत में लग गया। यहां पति को बेहोश कर उसकी पत्नी से रेप किया। होश आने पर महिला ने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
बहाने से पति-पत्नी को खेत में ले गया तांत्रिक
जानकारी के मुताबिक, घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला 20 वर्षीय शख्स पारिवारिक समस्याओं से परेशान था। एक समस्या दूर होती तो दूसरी समस्या सामने आ जाती। इसी वजह से उसका पत्नी से भी झगड़ा हो जाता था। वह अपने जीवन में सबकुछ सही करने की उम्मीद से एक तांत्रिक के फेर में पड़ गया। वह पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए पत्नी को 35 साल के तांत्रिक के घर ले गया था। तांत्रिक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह सब ठीक कर देगा और दोनों पति-पत्नी को एक खेत में ले गया।
राख खाते ही बेहोश हुआ पति, तांत्रिक ने महिला से किया रेप
खेत में ले जाकर तांत्रिक ने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के बहाने पति-पत्नी को कुछ राख खाने को दी। यह राख खाते ही महिला का पति बेहोश हो गया। इसके बाद तांत्रिक ने महिला से दरिंदगी की। जब पति को होश आया तो पत्नी को बिना कपड़ों के पास पड़ा हुआ देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला के पति ने पुलिस का दी शिकायत में बताया, तांत्रिक की दी गई राख खाने के बाद मैं बेहोश हो गया। जब होश आया तो मैंने पत्नी को बिना कपड़ों के पास पड़ा देखा। पत्नी की आपबीती सुनकर मैं दंग रह गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता के पति ने जब तांत्रिक का विरोध किया तो उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी और वहां से चले जाने के लिए कहा। महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 50 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को बुधवार को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिता बना हैवान, यूपी में अपनी 3 साल की बच्ची को पटक-पटककर मार डाला