Noida: सेक्‍टर 63 में संदिग्ध बम मिलने की खबर से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Suspicious Device Found In Gautam Buddh Nagar: नोएडा। नोएडा (Noida) के कैलाश अस्‍पताल में बम की सूचना के बाद शुक्रवार की सुबह सेक्‍टर 63 में एक बम मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्‍ते को बुलाया गया। ट्रैफ‍िक को रोक दिया गया। गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया, 'हमने क्षेत्र को सील कर दिया है। विशेषज्ञ टीमें यहां पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में यह न तो विस्फोटक है और न ही डेटोनेटर।' पुलिस का कहना है कि किसी शरारती तत्‍व द्वारा बम जैसी दिखने वाली चीज रखी गई थी। यह बम लगे इसलिए उसमें एक घड़ीनुमा वस्तु लगा दी गई थी। पुलिस ने उस वस्तु को वहां से हटा दिया है।

suspicious device found in Sector 63 area of Gautam Buddh Nagar

कैलाश अस्‍पताल में बम की मिली थी सूचना

इससे पहले गुरुवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी गई कि कैलाश अस्पताल में बम है। अस्‍पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस, बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी मरीज और तीमरदारों को अस्पताल के बाहर कर दिया गया। अस्पताल की जांच की गई, लेकिन कहीं बम जैसी कोई चीज नहीं मिली। बताया गया कि किसी सिरफिरे ने फोन कर गलत सूचना दी।

अब सेक्‍टर 63 में 'बम'

शुक्रवार सुबह फिर से नोएडा की सड़क पर बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्‍टर 63 में बम मिलने की सूचना म‍िलते ही सड़क को दोनों ओर से बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। बम निरोधक दस्‍ते ने इसे ड‍िफ्यूज कर दिया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया, 'हमने क्षेत्र को सील कर दिया है। विशेषज्ञ टीमें यहां पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में यह न तो विस्फोटक है और न ही डेटोनेटर। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने इसे न‍िक्रि‍य कर दिया है।' पुलिस का कहना है कि किसी शरारती तत्‍व द्वारा बम जैसी दिखने वाली चीज रखी गई थी। यह बम लगे इसलिए उसमें एक घड़ीनुमा वस्तु लगा दी गई थी। पुलिस ने उस वस्तु को वहां से हटा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+