Seema Haider: वकील एपी सिंह ने सीमा हैदर से बंधवाई राखी, कही ये खास बात
Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपने वकील एपी सिंह को अब अपना भाई बना लिया। रक्षा बंधन से ठीक एक दिन पहले एपी सिंह सीमा हैदर के घर पहुंचे और राधी बंधवाई। इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हैं कि उन्हें एपी सिंह जैसे बड़े भाई मिले।
वहीं, एपी सिंह ने सीमा हैदर के सिर पर हाथ रखा उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि वो हर हाल में सीमा को भारत की नागरिकता दिलवाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपी सिंह ने कहा, 'बहन सीमा के सारे दुख अब मेरे और मेरी सारी खुशियां सीमा को समर्पित हैं।'

इस दौरान एपी सिंह ने कहा कि जब से सीमा भारत आई हैं, तभी से वो पूरी तरह से सनातनी धर्म की परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन कर रही हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीमा को मानसिक या कानूनी जरूरत पड़ेगी, तो मैं हमेशा उसके साथ रहूंगा। उन्होंने कहा कि बहन का घर भरा रहे, बच्चों में खुशहाली हो, यही कामना है।
वहीं, सीमा हैदर ने कहा कि उन्हें रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है। इस दौरान सीमा ने पाकिस्तान के लोगों को भी रक्षा बंधन का त्योहार मनाने का संदेश दिया। खबर के मुताबिक, सीमा ने बताया कि उसने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी राखी भेजी है।
बता दें कि एपी सिंह को राखी बांधने के बाद सीमा हैदर ने भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना गाना भी गया। साथ ही कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत की नागरिका जरूर मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications