नोएडा के मसाज पार्लर से किडनैप किए गए साइंटिस्ट को पुलिस ने किया बरामद, 2 युवतियों सहित तीन गिरफ्तार

नोएडा। दिल्ली के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन (डीआरडीओ) में तैनात एक साइंटिस्ट को हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण का मामला सामने आया है। नोएडा के एक मसाज पार्लर से साइंटिस्ट का अपहरण किया गया। आरोपियों ने साइंटिस्ट के मोबाइल से उसकी पत्नी को फोनकर फिरौती की भी मांग की थी। रविवार देर रात पुलिस ने साइंटिस्ट को सेक्टर 35 से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो लड़कियों समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है।

Recommended Video

    Noida से DRDO के साइंटिस्ट का अपहरण,पुलिस ने किया बरामद, 2 लड़कियों सहित 3 गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    scientist kidnapped from noida massage parlor 3 arrested

    मसाज कराने पार्लर गए थे सांइटिस्ट

    पुलिस के मुताबिक, डीआरडीओ के दिल्ली ऑफिस में तैनात साइंटिस्ट नोएडा के सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं। साइंटिस्ट ने शनिवार की शाम को इंटरनेट पर मसाज पार्लर सर्च किया। इसके बाद वह सेक्टर-35 सिटी सेंटर स्थित एक मसाज पार्लर पहुंचे। यहां मौजूद दो युवतियों समेत तीन लोगों ने साइंटिस्ट से मारपीट की। मोबाइल और पैसे लूटकर उनका अपहरण कर लिया। रविवार देर रात आरोपियों ने साइंटिस्ट के फोन से उनकी पत्नी को फोन कर फिरौती मांगी। पति के अपहरण की सूचना पर पत्नी के होश उड़ गए।

    पुलिस ने साइंटिस्ट को किया बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

    साइंटिस्ट की पत्नी ने तत्काल मामले की सूचना सेक्टर-49 पुलिस को दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस कमिश्नर समेत तमाम टीम साइंटिस्ट को तलाशने में जुट गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने रविवार देर शाम सेक्टर 35 से साइंटिस्ट को बरामद कर लिया। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि उनका अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+