Noida: पॉश सोसायटी में चल रही थी 'Rave Party', पुलिस ने पकड़े 39 लड़के-लड़कियां, ऐसे हो रही थी एंट्री
Noida Rave Party News: नोएडा सेक्टर 94 की एक पॉश सोसाइटी में 'रेप पार्टी' का पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है। नोएडा पुलिस ने सुपरनोवा लग्जरी सोसयाटी से 35 से 39 लड़के-लड़कियों को पकड़ा है, जो नशे में धुत थे। हिरासत में लिए गए सभी कॉलेज स्टूडेंट्स बताए जा रहे है।
पुलिस गिरफ्त में आए लड़के-लड़कियां 16 से 20 साल के है, जो नशे में धुत मिले। कोई हुक्का पी रहा था, तो कोई शराब। सभी जाने-माने कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। पूछताछ में सामने आया कि सभी की एंट्री वॉट्सएप के जरिए हुई थी। पुलिस के मुताबिक, फ्लैट से बड़ी संख्या में महंगी शराब की बोतलें और हुक्के सहित अन्य सामान बरामद किया।

यह मामला नोएडा के थाना सेक्टर 126 का है। पुलिस ने शनिवार 09 अगस्त को यह छापा सोसाइटी के लोगों की सूचना के बाद मारा। खबर के मुताबिक, सुपरनोवा सोसयाटी के 19वें फ्लोर पर लड़के-लड़कियां पार्टी कर रहे थे, तभी एक छात्र ने शराब की बोतल नीचे फेंक दी। इसके बाद सोसाइटी के लोग भड़क गए और हंगामा कर दिया।
लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वहां जो कुछ भी देखा तो वह भी हैरान रह गए। जी हां...जब अधिकारी फ्लैट में दाखिल हुए तो लड़के-लड़कियां सभी नशे में पाए गए। पुलिस के मुताबिक, यह सभी कॉलेज स्टूडेंट्स है, जिनकी उम्र 16 से 20 साल के बीच है।
पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रों को वॉट्सएप पर पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 500 रुपये और प्रति जोड़े 800 रुपये था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 5 आरोपी समेत 35 लोगों पर FIR दर्ज की है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ADCP मनीष मिश्र ने बताया कि पार्टी में शामिल होने के लिए सभी को वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेजा गया। इसमें सिंगल और कपल के लिए एंट्री फीस का रेट अलग-अलग था। आने के बाद ये लोग फुल मस्ती की गारंटी लेते थे। एक शख्स के लिए 500 और कपल के लिए 800 रुपए एंट्री फीस ली गई। जांच की जा रही है कि किसने मैसेज भेजा था।
उन्होंने बताया कि जिस फ्लैट में पार्टी कर रहे थे, उसमें शराब की कई खाली और भरी बोतलें भी मिली हैं। इसके अलावा सिगरेट के पैकेट मिले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications