अब दादी की रसोई में खाइये 5 रूपए में पेटभर खाना

लखनऊ। महंगाई के इस जमाने में 5 रूपए में पेटभर खाने की बात बेइमानी सी लगती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में समाजसेवी अनूप खन्ना ने इस सपने को सच करने का बीड़ा उठाया है।

food

गरीब लोगों को पेटभर खाना खिलाने की चाहत रखने वाले समाजसेवी अनूप खन्ना ने नोएडा के सेक्टर 29 स्थित गंगा कॉम्पलेक्स में महज 5 रुपए में गरीबों को सस्ता खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है। अनूप खन्ना ने दादी की रसोई के नाम से इस सराहनी कदम की शुरुआत की है।

अनूप खन्ना बताते हैं कि उनकी दादी हमेशा खिचड़ी खाती थी और उनसे कहती थी कि मैं तो सिर्फ खिचड़ी खाती हूं ऐसे में मेरे खाने के खर्च में काफी कमी आयी होगी। लिहाजा मेरे खाने से हो रही बचत से गरीबों को खाना खिलाने की शुरुआत करो।

दादी की इसी प्रेरणा से प्रभावित होकर अनूप खन्ना ने इस सामाजिक सरोकार के कदम को उठाते हुए नोएडा में इसकी शुरुआत की है। अनूप बताते है कि आने वाले समय में इसे अन्य शहरों में भी शुरु करेंगे।

महज पांच रूपए में अनूप गरीबों को दशी घी के तड़के वाली दाल-चावल और अचार परोसते हैं। साथ ही उनका कहना है कि जल्द ही वह इसी कीमत पर रोटी-सब्जी सहित अन्य खाद्य सामग्री भी परोसेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+