श्रीकांत त्यागी से 2 कदम आगे निकली ये महिला, सोसायटी के गार्ड्स को किए अश्लील इशारे, जमकर दी गालियां
नोएडा, 21 अगस्त: नोएडा की एक सोसायटी में महिला को गालियां देने और बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी जेल में बंद है। श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज ने महापंचायत बुलाई है। इस बीच नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी ग्रीन विश टाउन सोसायटी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला गार्ड के साथ मारपीट और गाली गलौज करती दिख रही है। महिला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला पेशे से वकील बताई जा रही है।
Recommended Video

गेट खोलने में हुई देरी तो भड़क गई महिला
वीडियो में महिला गार्ड्स को जमकर भद्दी-भद्दी गालियां दे रही है। महिला ने सोसायटी के गार्ड्स की पिटाई भी की। महिला ने बिहार के गार्ड को भी अपशब्द कहे। कहा जा रहा है कि गेट खोलने में देरी की वजह से महिला भड़क गई। इसके बाद उसने गार्ड्स के साथ बदसलूकी की। वीडियो करीब दो मिनट से अधिक का है।

गार्ड्स को किए अश्लील इशारे, जमकर दी गालियां
बताया जा रहा है कि महिला शराब के नशे में थी। उसने गार्ड्स को गालियां देते हुए अश्लील इशारे भी किए। महिला बार-बार गार्ड का कॉलर भी पकड़ लेती है। महिला की इस हरकत से गार्ड बेहद नाराज हो जाता है और नौकरी छोड़ने तक की बात कह देता है। नोएडा सेक्टर 126 थाने ने महिला के इस वीडियो का संज्ञान ले लिया है और पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।

श्रीकांत त्यागी का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें, इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ बदसलूकी की थी, उसे जमकर गालियां दी थीं। वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। 25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल, श्रीकांत त्यागी जेल में बंद है और उसके समर्थन में त्यागी समाज महापंचायत कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications