यूपी में BJP के जीतते ही इस सब्जी वाले ने फ्री में बांट दी पूरी सब्जी, रसगुल्ले भी बांटे, वीडियो वायरल
नोएडा, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी ने यूपी में वापसी की है। पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं के साथ ही आम आदमी में भी जोश दिखाई दे रहा है। जीत के जश्न के बीच नोएडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सबके सामने आ चुके हैं। 403 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 255 सीटें, जबकि दूसरे नंबर पर रही समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली हैं।

बीजेपी की जीत, सब्जी वाले ने फ्री में बांट दी सब्जी
दरअसल, ये वीडियो नोएडा के सेक्टर 62 में सब्जी बेचने वाले का है। इस सब्जी वाले ने बीजेपी की जीत के जश्न में अपनी सारी सब्जी ही फ्री में बांटना शुरू कर दिया। सब्जी वाले जितेंद्र चौहान ने बीजेपी की जीत के साथ ही फ्री में सब्जी की आवाज लगानी शुरू कर दी।

ठेले पर लग गई लोगों की भीड़, सब्जी वाले ने रसगुल्ले भी बांटे
सब्जी वाले ने जैसे ही फ्री में सब्जी का ऐलान किया वैसे ही ठेले पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने लाइन लगाकर सब्जी वाले से फ्री में सब्जी ली। सब्जी वाले जितेंद्र चौहान ने बताया कि उसने बीजेपी की जीत की खुशी में 50 किलो रसगुल्ले भी बंटवाए हैं।

भोपाल में भी सब्जी वाले ने फ्री बांटी सब्जी
नोएडा के जितेंद्र चौहान के अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भोपाल का बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications