Noida Thar Video: नोएडा की सड़क पर जिग-जैग Style में दौड़ाई थार, पुलिस ने काटा 45 हजार का चालान
Noida Thar Video Viral: पुलिस द्वारा भले ही वाहनों पर सवार होकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रील बनाने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन रील बनाने वालों का नशा कम नहीं हो रहा है।
ताजा मामला नोएडा से सामने आया है। नोएडा में सड़क पर जिक जैक ड्राइविंग करते हुए एक थार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है की थार चालक खुद इस वीडियो को बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग सोशल साइट एक्स पर नोएडा पुलिस को टैग करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मामले में एक्शन लेते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा 45500 रुपए का चालान कर दिया गया।
17 सेकंड का वीडियो हुआ है वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो नोएडा सेक्टर 55 का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थार चालक थार को सड़क की एक पटरी से दूसरी पटरी पर इधर-उधर कर रहा है।
थार की रफ्तार काफी अधिक है ऐसे में दुर्घटना की संभावना भी जताई जा रही है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन का 45 हजार रुपए का चालान करने के साथ ही वाहन चालक की तलाश भी की जा रही है।
इसके पहले भी कई मामले में हो चुकी है कार्रवाई
यह पहला मामला नहीं है जब सरेराह रील बनाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इसके पहले भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जाती है।
वहीं इस मामले में वाहन का चालान होने के बाद अब डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव द्वारा लोगों से अनुरोध किया गया है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय स्टंट ना करें जिससे आपका और दूसरे का जान भी जोखिम में पड़ जाए।












Click it and Unblock the Notifications