Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vidoe: '80 हजार में मशीन ली थी, 400 रुपए कमाता हूं', जूस मशीन पर चला बुलडोजर तो छलक पड़े सतीश के आंसू

400 रुपए कमाने वाले सतीश की जूस मशीन पर चला बुलडोजर तो छलक पड़े आंसू... विनोद कापड़ी ने शेयर किया Vidoe

नोएडा, 24 मार्च: हाल ही में उत्तर प्रदेश के अंदर संपन्न हुए चुनावों में बुलडोजर छाया रहा और योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा का नाम तक दे दिया गया। तो वहीं, योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले अपराधियों और भू-माफियाओं के अवैध कब्जे को बुलडोजर द्वारा ढहा दिया गया है। लेकिन इस बीच नोएडा में अफसरों ने एक गरीब की रोजी-रोटी पर भी बुलडोजर से कहर ढा दिया। जिसका भावुक कर देने वाला वीडियो पूर्व पत्रकार और फिल्ममेकर विनोद कपाड़ी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अधिकारियों के जोड़ता रहा हाथ-पैर

अधिकारियों के जोड़ता रहा हाथ-पैर

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुलडोजर से सरकारी अधिकारियों ने सड़क किनारे गन्ने का जूस बेच रहे एक गरीब की मशीन को तहस-नहस कर दिया। इस दौरान वो अधिकारियों के हाथ जोड़ता रहा, गरीबी की दुहाई देता रहा, रोता रहा लेकिन नोएडा अथॉरिटी के अफसरों का दिल नहीं पसीजा। तो वहीं, इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विट हैंडल से ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर तीखा हमला बोला गया है।

वीडियो शेयर करते हुए विनोद कपाड़ी ने लिखी ये बात

वीडियो शेयर करते हुए विनोद कपाड़ी ने लिखी ये बात

पूर्व पत्रकार और फिल्ममेकर विनोद कपाड़ी ने सोशल मीडिया पर सतीश का भावुक कर देना वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये ह्रदयविदारक है। अभी-अभी हुआ है। बाबा का पहला बुलडोज़र गरीब पर ही क्यों @myogiadityanath जी? 400₹ रोज़ दिहाड़ी कमाने वाले #SatishGujjar नोएडा के अफ़सरों के सामने रोते रहे पर इस देश में ग़रीब की कौन सुनता है ? कम से कम उनकी मशीन तो नहीं तोड़ते। कुछ कीजिए मुख्यमंत्री जी। उन्होंने आगे लिखा कि @Twitter के दोस्तों ! कुछ जादू कीजिए।सतीश ने ये 80,000₹ में ख़रीदा था।₹400रोज़ कमाते थे।पर अब मशीन भी बर्बाद हो गई और दिहाड़ी भी गई। मेरे पास सतीश जी का मोबाइल नंबर है। मैं 10,000 की तत्काल मदद कर रहा हूँ। जो भी इनकी मदद करना चाहते हैं , मुझे बताएँ।

जेसीबी से डंपर में डालकर ले गए मशीन

जेसीबी से डंपर में डालकर ले गए मशीन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो नोएडा के सेक्टर 42 का है। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, सतीश गुर्जर नाम का शख्स मशीन से गन्ने का जूस निकालकर बेचता है। सतीश, नोएडा के सेक्टर 42 में सड़क किनारे खड़ा होकर गन्ने का जूस निकालकर बेच रहा था। तभी बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने निकले नोएडा अथॉरिटी के अफसरों की नजर उस पर पड़ गई। फिर क्या था वे जूस की मशीन को जेसीबी से उठाने लगे। इस दौरान सतीश ने रोते हुए हाथ जोड़े, वादा किया कि सड़क किनारे मशीन नहीं लगाएगा। लेकिन अफसर कहां रुकने वाले थे।

सतीश रोज के कमाता था 400 से 500 रुपए

उन्होंने मशीन को उठा लेना का आदेश दिया। बुलडोजर से मशीन को उठाकर डंपर में जोर से पलट दिया गया। जिससे उसकी मशीन टूट गई। तो वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो वहीं, सतीश ने बताया कि उसने यह मशीन 80 हजार रुपए में खरीदी थी और रोज 400 से 500 रुपए कमा लेता था। सतीश ने बताया कि जैसे इन्होंने मशीन को उठाकर डंपल में डाला है उससे मशीन पूरी तरह से तबाह हो गई है। अब वो किसी काम की नहीं रही। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोग योगी सरकार पर जमकर कोस रहे है।

समाजवादी पार्टी ने भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी ने भी घटना का वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। सपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, ''नोएडा में गन्ने का जूस बेचकर पेट पालने वाले पर बुलडोजर चला कर भाजपा सरकार के सिपहसालारों ने पूरे परिवार को सड़क पर ला दिया। ना जाने इनसे सरकार को कौन सा खतरा रहा होगा? भाजपा एक बार फिर सत्ता हाथ आते ही गरीबों पर ही कहर बरपा रही है।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+