Shrikant Tyagi: प्रेमिका संग पकड़ा जा चुका है नोएडा का 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी, पत्नी से भी हुई थी मारपीट

नोएडा, 07 अगस्त: नोएडा की एक सोसाइटी में महिला पर हाथ उठाने और गाली देने वाले श्रीकांत त्यागी का पुराना इतिहास रहा है। खुद को बीजेपी नेता बताकर रौब झाड़ने वाला श्रीकांत त्यागी ढाई साल पहले भी सुर्खियों में था। वजह थी उसका प्रेमिका के साथ पकड़े जाना। लखनऊ में किराए के एक फ्लैट में श्रीकांत त्यागी अपनी प्रेमिका के साथ था, पत्नी और बच्चों ने उसे पकड़ लिया था। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

Recommended Video

    Noida Police को मिली Shrikant Tyagi की लोकेशन, विपक्ष ने मीम से साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी | *News
    क्या था पूरा मामला ?

    क्या था पूरा मामला ?

    फरवरी, 2020 में लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार के ग्रीनवुड अपार्टमेंट में श्रीकांत त्यागी के फ्लैट से उनकी पत्नी और बच्चों ने महिला मित्र को उतरता देखा तो भड़क गए। त्यागी की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और मारपीट भी हुई। गोमतीनगर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने पर देर रात तक हंगामा होता रहा। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

    'सरेआम खींचे कपड़े, मोबाइल तोड़ा'

    'सरेआम खींचे कपड़े, मोबाइल तोड़ा'

    श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि पति की महिला मित्र ने उन्हें और बच्चों को पीट दिया। सबके सामने उनके कपड़े खींचे और मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। बच्चों के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

    महिला मित्र ने भी दी थी तहरीर, लगाए थे ये आरोप

    महिला मित्र ने भी दी थी तहरीर, लगाए थे ये आरोप

    श्रीकांत की महिला मित्र ने भी पुलिस को एक तहरीर दी, जिसमें उसने कहा कि वह रात में अपार्टमेंट में टहल रही थी। इसी बीच श्रीकांत त्यागी की पत्नी अपनी सहयोगी के साथ वहां पहुंचीं। दोनों ने गालीगलौच करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मारपीट में उनका मोबाइल टूट गया। त्यागी की महिला मित्र का कहना था कि दूसरे पक्ष को पुलिस गनर मिला हुआ है, इसलिए वह गनर की धौंस दे रही थीं। उन्होंने रेप की धमकी भी दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+