Noida: इंटरमीडिएट में 92.40% अंक प्राप्त कर Priya Singh ने किया जिला टॉप, बनना चाहती हैं IAS अधिकारी
UP Board के इंटरमीडिएट में प्रिय सिंह ने गौतमबुद्ध नगर टॉप कर अपने परिवार का गौरव समाज में बढ़ा दिया है। वे खुद एक IAS अधिकारी बनना चाहती हैं और इसके लिए अभी से पुरजोर तैयारों में जुट गई हैं।

गौतम बुध नगर से इंटरमीडिएट में दादरी की प्रिया सिंह ने जिला टॉप कर अपनी 3 छोटी बहनों के आगे एक कठिन लक्ष्य रख दिया है। प्रिया सिंह दादरी के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा है। प्रिया ने 600 में से 462 अंक यानी 92.40% अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने अध्यापकों को दिया।

मेहनत करती रही और बस अपना बेस्ट दिया
प्रिया सिंह ने बताया कि आज उन्हें जब पता चला कि उन्होंने जिला टॉप किया है तो बड़ी खुशी हुई। जब उनसे पुछा गया कि एग्जाम्स को लेकर उन्होंने क्या खास तैयारी की थी तो उन्होंने कहा कि मैंने अपनी तरफ से बस अपना बेस्ट दिया था। मेहनत करती रही और मेहनत के आधार पर लगता था कि परिणाम बेहतर होगा। जिला टॉपर बनूंगी ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था, लेकिन जिला टॉप करने के बाद बहुत खुशी महसूस हो रही है।

पिता प्रदीप कुमार तहसील में बैनामा लेखक है
बता दें कि प्रिया सिंह के पिता का नाम प्रदीप कुमार है, वह दादरी तहसील में एक बैनामा लेखक है। प्रिया की माँ अरुणा देवी एक ग्रहणी है। प्रिया अपनी चार बहनों में सबसे बड़ी है। प्रिया सिंह ने बताया कि 'मैं आगे चलकर समाज में प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं। मुझे इसी सपने को पूरा करना है और इसी लक्ष्य की तैयारी में जुटना है।

लगातार 8 घंटे तक पढ़ा करती थी
प्रिया ने बताया कि वे लगातार 8 घंटे तक पढ़ा करती थी। इसको लेकर उन्होंने पहले से ही लक्ष्य निर्धारित किया था। इस दौरान उनके अध्यापक और माता-पिता ने उनका मार्गदर्शन किया। उसी का फल है जो आज परीक्षाओं में ऐसे बेहतरीन परिणाम मिले हैं। प्रिया ने अपने माता-पिता को अपना आदर्श बताया और उन्हीं को अपना प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि हमारे माता पिता ने हम चारों बहनों की परवरिश अच्छे तरीके से की है।

Recommended Video

माता-पिता ने कहा: हमारा नाम रोशन कर दिया
प्रिय सिंह ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अध्यापकों, विद्यालय और उसके अलावा अपने माता पिता को दिया। वहीं इस दौरान प्रिया के परिवार के लोग भी काफी खुश नजर आए और उनके माता-पिता ने कहा कि आज प्रिया ने हमारा नाम रोशन कर दिया है। वह रोजाना कई घंटे तक पढ़ा करती थी। आज जिला टॉप करने पर हमें बहुत ज्यादा खुशी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications