नोए़डा: बीए का छात्र बना 11 के गैंग के सरगना जिसमें 7 नाबालिग, पुलिस हैरान

नोएडा। नोएडा की थाना दादरी पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है जो अपने गैंग में बच्चों को शामिल कर उनसे वाहन चोरी कराता था। पुलिस ने इस गैंग के मुख्य आरोपी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सात आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने इस गैंग के पास से चोरी की एक स्कूटी और 11 बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

दादरी गैंग ने किया खुलासा

दादरी गैंग ने किया खुलासा

दिल्ली एनसीआर में मोटर साइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग का दादरी पुलिस ने खुलासा किया है। गैंग का सरगना हिमांशु उर्फ प्रिंस है। प्रिंस मासूम बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने गैंग में शामिल करता था और उसके बाद उनसे वाहन चोरी कराता था। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि हिमांशु उर्फ प्रिंस ने पहले अपने गैंग में राहुल अंकुर और लोकेश के माध्यम से एक गैंग बनाया और उसके बाद आरोपी प्रिंस ने इस गैंग में सात नाबालिक मासूम बच्चों को शामिल कर लिया।

गैंग को देख पुलिस हैरान

गैंग को देख पुलिस हैरान

पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस गैंग के द्वारा 1 महीने में 11 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी चोरी की गई। पुलिस ने इस गैंग का खुलासा चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ने के बाद किया है। पकड़े गए आरोपी प्रिंस ने पूछताछ में पुलिस को अपने गैंग के बारे में बताया तो पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गया गैंग का सरगना हिमांशु उर्फ प्रिंस जिस कंपनी में पहले कार्य किया करता था उस कंपनी के मालिक की भी स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

बीए का छात्र है सरगना प्रिंस

बीए का छात्र है सरगना प्रिंस

मूल रूप से गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला प्रिंस दादरी के ही एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा है। सीओ दादरी अविनाश कुमार का कहना है कि चोरी की बाइक ढाई से पांच हजार रूपये में बेचने का काम यह गैंग करता था। जो बाइक नहीं बिकती थी उसके पार्टस खोलकर बेच देते थे। सीओ का कहना है कि पूछताछ में वाहन चोरी की कुछ और घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- गौतम बुद्ध नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+