गुड़गांव से कश्मीरी गेट आ रही युवती को ओला ड्राइवर ले गया यमुना एक्सप्रेस-वे, फिर दोस्तों के साथ...
नोएडा। ओला कैब चालक और उसके साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपियों पर एक युवती के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। एसपी देहात रणविजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात चुहड़पुर अंडरपास के पास बीटा-2 थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन तभी कार में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में मोंटू एवं राजीव घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मारपीट कर चलती कार से फेंक दिया था नीचे
एसपी देहात ने बताया कि 18 नवंबर को गुड़गांव से कश्मीरी गेट जाने के लिए एक युवक ने ओला कैब बुक की थी। लेकिन कैब ड्राइवर मोंटू और उसके दोस्त राजीव ने युवती को यमुना एक्सप्रेस-वे पर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ले गया और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद उसके साथ मारपीट की और चलती कार से नीचे फेंक कर फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश में जुटी थी पुलिस
पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। 19 नवंबर की देर शाम चुहड़पुर अंडरपास के पास बीटा-2 थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया।
पुलिस पर की फायरिंग
लेकिन कार में सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से भी हुई कई राउंड फायिरंग में मोंटू एवं राजीव घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें:- Tik Tok पर पिस्टल लहराते हुए डाला वीडियो, पुलिस ने इस एक सुराग से खोज निकाला