Noida: बिल्डिंग के शीशे की सफाई के दौरान टूट गई ट्रॉली की रस्सी, फिर जो हुआ डरा देने वाला, VIDEO आया सामने

Noida News: नोएडा के सेक्टर 62 में शनिवार 28 सितंबर की दोपहर को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां भूटानी बिल्डिंग का शीशा साफ करने दौरान ट्रॉली की रस्सी अचानक से टूट गई। जिसकी वजह से दो मजदूर हवा में लटक गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खबर के मुताबिक, इस हादसे के वक्त मजदूर बिना किसी सेफ्टी उपकरण के ऊंचाई पर काम कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने खुद को ट्रोली से बांध रखा था, जिसकी वजह से उन दोनों मजदूरों की जान बच गई। बता दें, नोएडा के सेक्टर 62 में भूटानी बिल्डर का एक प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है। इस बिल्डिंग पर शीशा साफ करने का काम शुक्रवार 27 सितंबर को किया जा रहा था।

Noida News

शीशे साफ करने के लिए दो मजदूर बिना किसी सेफ्टी उपकरण के ऊंचाई पर काम कर रहे थे। इस दौरान ट्राली की एक ओर की रस्सी अचानक टूट जाती है और ट्राली असंतुलित हो जाती है। इस वजह से दोनों मजदूर हवा के बीच उसमें लटक जाते हैं। इस दौरान इमारत की छत पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उनकी चीख सुनते ही तुरंत मदद की।

अन्य मजदूरों ने धीरे-धीरे रस्सियों को खींचकर दोनों फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित ऊपर खींचकर जान बचाई। वहीं, अब इस घटना वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वहीं, इस मामले में थाना सेक्टर-58 प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मजदूर और बिल्डर किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+