रोते हुए 9 साल की बच्ची ने खुद को बचाने की लगाई गुहार, बोली- तार और चिमटे से पीटती है मां
रोते हुए 9 साल की बच्ची ने खुद को बचाने की लगाई गुहार, बोली- तार और चिमटे से पीटती है मां
नोएडा, 30 जून: 'मुझे मेरी मम्मी से बचाओं...।' यह कोई हिंदी फिल्म का नाम या डायलॉग नहीं है, बल्कि 9 साल की बच्ची ने रोते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है और अपनी मम्मी से खुद बचाने की गुहार लगाई है। बच्ची ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जो कुछ बताया है उससे सुनने और देखने के बाद आपकी रूह तक कांप उठेंगी। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच में जुट गई।

यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र के सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी का है। आजतक की खबर के मुताबिक, 9 साल की पीड़ित बच्ची ने रोते हुए अपनी मां बड़ी ही गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित बच्ची ने अपनी मां पर बेहरमी से तार और चिमटे से पीटने का आरोप लगाया है। सोसल मीडिया पर बच्ची का ऐसा फोटो भी वायरल हुआ है, जिसमें उसके शरीर पर चोट के निशान कई जगह दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।
सोशल मीडिया पर बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस से महिला पर कार्रवाई की मांग की है। तो वहीं, हरकत में आई पुलिस ने बच्ची की मां को थाने बुलाया, जहां उसके साथ पूछताछ की गई। पूछताछ में बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बच्ची बीमार है और फोड़े-फुंसियां होने की वजह से उसके शरीर पर यह निशान बने हैं। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड केयर के लिए सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का पहले ही अपने पति से तलाक हो चुका है और वो सिंगल पैरेंट है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकेले होने की वजह से उसने बच्ची को वृंदावन मथुरा से अडॉप्ट किया था। चाइल्ड केयर द्वारा बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स ने नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग कर बच्ची का वीडियो और फोटो पोस्ट किया हैं। जिसमें वह मदद की गुहार लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications