Video: 'माचिस' ने करवा दी पिटाई! Noida में मॉल घूमने आए शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पीटा, 2 गिरफ्तार
Noida Logix city mall: नोएडा में लॉजिक्स मॉल के गार्ड ने एक शख्स की पिटाई कर दी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो गार्ड को गिरफ्तार किया है।

सार्वजनिक स्थानों पर आजकल हाथपाई की घटनाएं बढ़ गई है। अब नोएडा के एक फेमस मॉल से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन-चार सुरक्षाकर्मी मिलकर मॉल में घूमने आए एक युवक के साथ जमकर हाथापाई कर रहे हैं। पूरा विवाद एक माचिस को लेकर शुरू हुआ, जो लात-घूसों तक पहुंच गया।
Logix City Centre Mall में मारपीट
झगड़े की यह घटना नोएडा के सेक्टर 21A की है। यहां के लॉजिक्स सिटी सेंटर मॉल (Logix City Centre Mall) में तीन-चार गार्डों ने मिलकर एक युवक जबरदस्त धुनाई कर दी। 37 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ सुरक्षाकर्मी शख्स को पीट रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने दो गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक मॉल घूमने आया था, जिसको एंट्री गेट पर चैकिंग के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने रोक लिया, उसके पास मासिच थी, जिसके बाद गार्ड ने शख्स को माचिस को मॉल के अंदर ले जाने से रोक। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई और युवक ने वहां रखा रजिस्टर फाड़ दिया।
दो गार्ड गिरफ्तार
मामला इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद कई सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो वहां किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया। इस मामले पर नोएडा पुलिस ने लेते हुए दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गार्ड की पहचान प्रियांशु और मनोज के रूप में हुई है।
घटना पर नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शख्स ने माचिस लेकर मॉल में घुसने की कोशिश की। एंट्री गेट पर तैनात गार्ड ने उसे रोका तो उनके बीच कहासुनी हो गई। उस आदमी ने कथित तौर पर एंट्री रजिस्टर भी फेंक दिया। मॉल नोएडा सेक्टर 24 पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत है। इधर, इस घटना पर मॉल मैनेजमेंट की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications