Noida: अचानक खराब हो गई बहुमंजिला ईमारत की लिफ्ट, दम घुटने से महिला की मौत
दिल्ली एनसीआर नोएडा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां की एक सोसाइटी में अचानक लिफ्ट ख़राब हो गई। इस दौरान लिफ्ट में एक युवक और एक महिला मौजूद थे जो उसके अंदर बंद हो गए। जिसके बाद दम घुटने से महिला की मौत हो गई। जबकि युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
महिला को आया पैनिक अटैक, मौत
बता दें कि ये पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 137 स्तिथ पारस 11 सोसाइटी का है। यहां के टावर नंबर 24 में शाम को अचानक लिफ्ट फंस गई। इस दौरान एक युवक और एक 45 वर्षीय महिला उसके अंदर बंद हो गए। सोसायटी के लोगों ने बताया कि अलार्म का इमरजेंसी बटन दबाने के बाद भी मेंटेनेंस डिपार्टमेंट से देखने के लिए वहां पर कोई भी नहीं पहुंचा। घबराहट और पैनिक अटैक के चलते महिला बेहोश हो गई। जिसे नजदीक के फेलिक्स अस्पताल ले जाएगा गया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

डिलीवरी बॉय की हालत ख़राब
आपको बता दें कि इसी लिफ्ट में महिला के साथ एक डिलीवरी बॉय भी था। उसे भी पैनिक अटैक आया था। उसको भी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना के बाद से सोसायटी के लोगों ने नाराजगी जताई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर है।












Click it and Unblock the Notifications