नोएडा: बॉस ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक किया यौन शोषण
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में एक युवती ने अपने बॉस पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना सेक्टर 49 में केस दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कई महीनों तक करता रहा यौन शोषण
न्यूज18 की खबर के मुताबिक, युवती और आरोपी एक ही ऑफिस में काम करते हैं। आरोपी पीड़िता का सीनियर है। पहले आरोपी ने युवती को झांसे में फंसाया और फिर शादी करने का वादा कर कई महीनों तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ मना कर दिया।
आरोपी फरार
Recommended Video

पीड़ित युवती ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी भी की गई है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। मामले में जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications