नशे में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 20वी मंजिल से कूदकर दी जान, महिला मित्र ने खोला राज!

नमन की महिला मित्र ने बताया कि नशे के कारण लड़का अपना आपा खो बैठा था। मृतक की महिला मित्र गॉर्ड को इस बात की जानकारी देने और मदद मांगने नीचे आई थी। इसी बीच मृतक नमन ने टावर की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Noida Drunk 26 year old software engineer jumps from 20th floor female friend reveals secret

दिल्ली एनसीआर नोएडा में डीपीएस स्कूल की फिजिक्स टीचर द्वारा गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी के सातवें फ्लोर से कूदकर जान देने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पार्क सोसाइटी के टावर की 20वी मंजिल से छलांग लगाकर, एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी जान दे दी। इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम व पंचनामा की कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के संबंध में गहनता से जांच/वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Noida Drunk 26 year old software engineer jumps from 20th floor female friend reveals secret

नशे में खोया आपा, 20वीं मंजिल से लगाई छलांग
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को मृतक नमन अपनी एक महिला मित्र के साथ थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्रार्गत सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पार्क सोसाइटी में आए थे और यहाँ साथ में ही रुके थे। पूछताछ में मृतक नमन की महिला मित्र ने बताया है कि इस दौरान इन्होने शराब आदि नशा भी किया। फिर 3 फरवरी को भी ये दोनों यहीं रुके थे और इस दौरान भी इन्होने नशा किया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के कारण लड़का अपना आपा खो बैठा था।
गॉर्ड से मदद मांगने गई थी महिला मित्र
पुलिस को दिए गए बयान में उसकी महिला मित्र ने बताया कि उसने नमन को सँभालने की काफी कोशिश भी की, लेकिन वह उसके काबू में नहीं आया। जिसके बाद मृतक की महिला मित्र गॉर्ड को इस बात की जानकारी देने और मदद मांगने नीचे आई थी। इसी बीच रात करीब 9 बजे उसके साथी यानी मृतक नमन ने टावर की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Noida Drunk 26 year old software engineer jumps from 20th floor female friend reveals secret

Recommended Video

      कोटा: हॉस्टल की छट्टी मंजिल से गिरा कोचिंग छात्र और फिर...

      बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था नमन
      आपको बता दें कि 26 वर्षीय मृतक नमन मदान पुत्र अनिल मदान सोनीपत के सेक्टर-15 का रहने वाला था। साथ ही नमन वीवान कंपनी बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम व पंचनामा की कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के संबंध में गहनता से जांच और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+