सभी पदों से हटाए गए अखिलेश के चहेते विवादित आईएएस रमारमण
नोएडा। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ रमारमण सारे पदों से हटा दिए गए हैं। रमारमण की जगह अब 1990 बैच की आईएएस अधिकारी मोनिका एस.गर्ग को नोएडा अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि रमारमण काफी वक्त से नोएडा अथॉरिटी के सीईओ पद पर बने हुए थे। इस इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा था कि आखिर कब तक सरकार रमारमण को पद पर बनाए रखना चाहती है।
बता दें कि रमारमण बीते 6 सालों से नोएडा अथॉरिटी के सीईओ पद पर तैनात थे। वो यमुना एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना प्राधिकरम के सीईओ पद पर लंबे समय से तैनात थे।
हाईकोर्ट ने रमारमण को एक साथ 3 पदों को संभालने पर भी आपत्ति जाहिर की थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रदेश सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए खुद रमारमण से पूछा था कि इतनी जलालत झेलने के बाद भी वो नोएडा में बने रहना चाहते हैं।
बताया जाता है कि रमारमण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश के करीबी अफसरों में से एक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications