दिल्ली से यूपी जाने वालों के लिए जरूरी खबर, नहीं तो नोएडा बॉर्डर से लौटना भी पड़ सकता है

नोएडा। 8 जून को दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के सभी बॉर्डर खोल दिए गए थे। इसके बावजूद दिल्ली के सीमाई इलाकों में आम लोगों को जाम से छुटकारा नहीं मिला है। दरअसल, दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सिर्फ जरुरी सेवाओं से जुड़े या मूवमेंट पास वाले लोगों को ही दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करने की इजाजत मिल रही है। पुलिस मूवमेंट पास के बिना किसी को भी नोएडा में जाने की इजाजत नहीं दे रही है। बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर हर वाहन की जांच की जा रही है। ऐसे में नोएडा बॉर्डर डीएनडी पर वाहनों का रेला लग गया है। गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं। बता दें, जिन गाड़ियों के पास मूवमेंट पास नहीं है उन्हें यू-टर्न लेने को कहा जा रहा है।

यूपी से दिल्ली जाना चाहते है तो इस बात का रखे जरुर ध्यान

यूपी से दिल्ली जाना चाहते है तो इस बात का रखे जरुर ध्यान

नोएडा और गाजियाबाद से अगर कोई दिल्ली जाना चाहता है तो इस बात का ध्यान जरुर रखे कि जिला प्रशासन एक बार फिर बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। यह सख्ती दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर जिले में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए बढ़ाई गई है। इस वजह से यूपी पुलिस डीएनडी बॉर्डर पर स्क्रीनिंग कर रही है। ऐसे में दिल्ली को यूपी से जोड़ने वाली कलिन्दीकुंज के पास सड़क पर भी गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है। जो गाड़ी नोएडा से दिल्ली जा रही है उनका मूवमेंट पास चेक किया जा रहा है। जिनके पास मूवमेंट पास नहीं है उन्हें यू-टर्न लेकर जहां से आए हैं वहीं जाने को कहा जा रहा है। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही एम्बुलेंस जाम में फंस गई। यूपी पुलिस ने बैरिकेट को हटाकर एम्बुलेंस को निकलवाया।

दोनों ही जगह वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई थीं

दोनों ही जगह वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई थीं

बता दें, 14 जून को भी डीएनडी और कालिंदी कुंज दोनों ही जगह वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई थीं, क्योंकि एक बार फिर से यूपी पुलिस ने साफ कर दिया था कि मूवमेंट पास के बिना नोएडा में एंट्री नहीं दी जाएगी। यही वजह है कि सुबह से ही बहुत सारे लोगों को बॉर्डर से लौटाया जा रहा था। जो पास लेकर आए हैं उन्हें एंट्री दी जा रही थी। दिल्ली से नोएडा में दाखिल होने वाले हर एक वाहन की यूपी पुलिस सख्त चेकिंग कर रही थी।

Recommended Video

    Corona : Delhi-NCR के हालातों पर Amit Shah की बैठक, Kejriwal ने बताया क्या हुई बात | वनइंडिया हिंदी
    गाज़ियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को भी चेक किया जा रहा था

    गाज़ियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को भी चेक किया जा रहा था

    इसी तरह दिल्ली से गाज़ीपुर और गाज़ियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को भी चेक किया जा रहा था। जिन वाहनों पर पास नहीं लगा था उन्हें वापस भेजा रहा था। डीएनडी पर तैनात यूपी पुलिस के इंस्‍पेक्‍टर राकेश कुमार सिंह का कहना था कि अब ऐसे लोग कम आ रहे हैं जिनके पास मूवमेंट पास नहीं है। लोग जागरूक हो गए हैं। जिनके पास मूवमेंट पास नहीं होगा हम उनको नोएडा में दाखिल होने नहीं देंगे। डीएनडी पर भी वाहनों की लम्बी-लम्बी लाइन लगी हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+