Noida Auto Expo 2023: 11 जनवरी से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ऑटो एक्सपो, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
Noida Auto Expo 2023: 11 जनवरी से ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो द मोटर शो-2023 की शुरूआत हो रही है। ऑटो एक्सपो के लिए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Noida Auto Expo 2023: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Noida) में ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) की तैयारी पूरी हो चुकी है। कल यानी 11 जनवरी 2023 से ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत हो रही है। लेकिन आम जनता के लिए ऑटो एक्सपो 13 जनवरी से 18 जनवरी तक खुलेगा। इस ऑटो एक्सपो में विभिन्न कंपनियों अपने नए मॉडल को रिवील करेंगी। ऑटो एक्सपो द मोटर शो-2023 में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जताते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी करते हुए बताया, '11 जनवरी से 18 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित "ऑटो एक्सपो द मोटर शो-2023" के आयोजन के दृष्टिगत यातायात का सुचारु रखने के लिए हेल्पलाइ नंबर 9971009001 जारी किया है।' साथ ही, डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद की ओर से लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन की मदद लेने की सलाह दी गई है। वहीं, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन का प्यान जारी कर दिया है।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की 'ऑटो एक्सपो 2023' एडवाइजरी
- चिल्ला और डीएनडी मार्ग से प्रवेश करने वाली ट्रैफिक नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होते हुए गलगोटिया कट तक पहुंचेगी। वहां से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर में बनी पार्किंग तक पहुंच सकेगी। वहां पर वाहनों को पार्क कर लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।
- गाजियाबाद एनएच 24 से होकर एक्सपो मार्ट तक आने वाली गाड़ियां किसान चौक, बिसरख, सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर में बनी पार्किंग में अपना वाहन खडा कर एक्सपो मार्ट की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहन का प्रयोग कर कार्यक्रम स्थल पर जा सकेंगे।
- आगरा, मथुरा जैसे शहरों से यमुना एक्सप्रेसवे होकर आने वाला ट्रैफिक जीरो प्वाइंट से गलगोटिया कट, एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से बडा गोलचक्कर में बनी पार्किंग में अपना वाहन खडा कर एक्सपो मार्ट की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहन का प्रयोग कर कार्यक्रम स्थल पर जा सकेंगे।
- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर आने वाला ट्रैफिक सिरसा गोलचक्कर, कस्बा कासना, होण्डा सीएल चौक, पी-3 गोलचक्कर, आईएफएस विला गोलचक्कर, एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से बडा गोलचक्कर में बनी पार्किंग तक पहुंच सकेंगे। एक्सपो मार्ट की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहन का प्रयोग कर कार्यक्रम स्थल पर जा सकेंगे।
- नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का अधिक दबाव बढने पर वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर एक्सपो मार्ट से सिरसा गोलचक्कर से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
Recommended Video
यहां देखे ट्रफिक एडवाइजरी की पूरी लिस्ट
🚨 यातायात एडवाइजरी🚨
— Noida Traffic Police (@noidatraffic) January 9, 2023
दिनांक 11.01.2023 से 18.01.2023 तक एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित "ऑटो एक्सपो द मोटर शो-2023" के आयोजन के दृष्टिगत यातायात का व्यवस्थापन!
यातायात हेल्पलाइन नं0- 9971009001 pic.twitter.com/Dc4xV564Lp












Click it and Unblock the Notifications