VIP Number: कार के लिए चाहिए VIP नंबर तो यहां से करें बुकिंग, नोएडा में शुरू हुई नई सीरीज

Noida VIP Number: नोएडा और गौतम बुद्ध नगर आरटीओ ने वीआईपी नंबर की नई सीरीज की शुरूआत की है। आप भी ऐसे कर सकते हैं बुकिंग।

Noida VIP Number

Noida VIP Number: अगर आप भी VIP नंबर्स के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हैं। क्योंकि, नोएडा (Noida) और गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) में VIP नंबर की बुकिंग शुरू हो चुकी है। दरअसल, गौतम बुद्ध नगर परिवहन विभाग ने 09 जनवरी से गाडियों के लिए नए नंबर सीरीज की शुरुआत की है। इस नई नंबर सीरीज को शुरू करने के पीछे मुख्य लक्ष्य पंजीकरण प्रक्रिया को लोगों के लिए अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना है।

इस संबंध में गौतम बुद्ध नगर के आरटीओ प्रशासन सियाराम वर्मा ने बताया, 'अभी तक जिला परिवहन कार्यालय में यूडीएन (UDN) सीरीज के तहत गाड़ियों का रजिस्ट्रशन होता रहा है। लेकिन 09 जनवरी से हमने यूडीपी (UDP) सीरीज में वाहनों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। यह नए नंबर की सीरीज लोग को www.parivahan.gov.in पर भी अपने वाहनों के लिए VIP नंबर बुक करने का विकल्प प्रदान करती है।

उन्होंने बताया कि VIP नंबरों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। हालांकि, इन VIP नंबरों की शुरुआत तीन हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवहन विभाग ने पिछले साल जनवरी से दिसंबर के बीच 2,886 VIP रजिस्ट्रेशन नंबर बेचे और 6 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कलेक्ट किया था।

Recommended Video

      नोएडा: बेकाबू पिकअप ने स्कूटी सवार छात्रा को सड़क पर रौंदा, गंभीर घायल

      पिछले साल एक VIP नंबर 7.16 लाख रुपए में बेचा गया था। इससे पता चलता है कि VIP नंबर आम लोगों के बीच कितने लोकप्रिय हैं। गौरतलब है कि गौतम बुद्ध नगर में वाहनों की अच्छी खासी संख्या है, जिनमें कुल 8.6 लाख पंजीकृत वाहन हैं। 2022 में जिले में 1.08 लाख नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+