वाह वाह यूपी पुलिस! कहीं बिछड़ी हुई 4 वर्षीय मासूम को घर पहुंचाया तो कहीं 50 फुट गहरे गड्डे से युवक को बचाया

Noida: कहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बिछड़ी हुई बच्ची को उसके परिजनों से मिलवाकर कायम की इंसानियत की मिसाल तो कहीं 50 फुट गहरे गड्डे में गिरे युवक के लिए देवदूत बनकर आए दमकल कर्मी। हैरान कर देंगी ये तस्वीरें!

Noida 4 year old missing girl reunited with family Siddharth rescued from 50 feet deep pit

उत्तर प्रदेश के नोएडा से हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसकी वजह से लोग प्रशासन और उनके द्वारा की गई कार्यवाही की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, नोएडा से ऐसे दो अलग अलग मामले सामने आए हैं। एक में जब पुलिसकर्मियों द्वारा महज 4 साल की एक गुमशुदा बच्ची को उसके परिवार से मिलाया गया और दूसरा जब एक युवक 40 से 50 फीट के गहरे गड्ढे में गिर गया तो कैसे उसे दमकल कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए बचाया।

Noida 4 year old missing girl reunited with family Siddharth rescued from 50 feet deep pit

लघुशंका करने के चक्कर में 50 फीट गहरे गड्ढे में गिरा युवक
पहली घटना आज यानी 17 मार्च की है। दोपहर करीब डेढ़ बजे वेब सिटी के पीछे रोड के सहारे लगभग 40 से 50 फीट के गहरे गड्ढे में सिद्धार्थ श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के गड्ढे में गिरने की सूचना दमकल विभाग को प्राप्त हुई। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 10 स्थित अपनी कंपनी से देर रात ड्यूटी करके युवक घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली 24 पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद अँधेरे में टार्च की रोशनी के सहारे फायर सर्विस कर्मियों ने रस्सी के सहारे गड्ढे में उतर कर, सिद्धार्थ को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया। सिद्धार्थ श्रीवास्तव को बाहर निकालने में फायर सर्विस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं सिद्धार्थ का कहना है कि वह रात को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह जब वेब सिटी के पीछे रोड के सहारे जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें लघुशंका लगी। जब वह आगे बढ़े तो अंधेरे में उन्हें अंदाजा नहीं लगा और वह गड्ढे में जा गिरे।

Noida 4 year old missing girl reunited with family Siddharth rescued from 50 feet deep pit

Recommended Video

    यूपी बिजली विभाग में एस्मा लागू, ऊर्जा मंत्री बोले- अगर परेशान हुई जनता तो होगी बड़ी कार्रवाई

    बिछड़ कर घूम रही थी 4 वर्षीय मासूम, पुलिस ने परिजनों से मिलाया
    वहीं दूसरी घटना 14 मार्च की है। जिसमे गौतमबुद्धनगर की थाना कासना पुलिस को एक 4 वर्षीय बच्ची के विनोद भाटी गोल चक्कर के पास मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेकर उसके परिजनों की तलाश प्रारम्भ कर दी गयी। अथक प्रयास करते हुए बच्ची के परिजनों को तलाश कर लिया गया और बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्ची को पाकर परिजन बेहद ही खुश नजर आए और पुलिस का आभार व्यक्त करते नहीं थक रहे थे। साथ ही पुलिस के इस सराहनीये कार्य की सूचना क्षेत्रवासियों को लगी, वे भी पुलिस के इस कार्य की कंकर तारीफ करते दिखे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+