Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नाइजीरिया के छात्र के साथ मारपीट और उगाही के आरोप में नाइजीरियाई गिरफ्तार

Noida News, नोएडा। नोएडा पुलिस ने एक नाइजीरियाई छात्र के साथ मारपीट कर धन उगाही करने वाले अफ्रीकी मूल के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Nigerian citizen arrested for assault and assault with student

थाना सूरजपुर पुलिस ने मारपीट और धन उगाही के आरोप में जिस युवक को गिरफ्तार किया है उसका नाम ओनीफरान्सीम है। पुलिस के मुताबिक ओनीफरान्सीम पर आरोप है कि उसने अपने अन्य पांच साथियों के साथ मिल कर ग्रेटर नोएडा के पाई-1 सेक्टर स्थित 'अल्स्टोनिया अपार्टमेंट' में रहने वाले नाइजीरियाई छात्र इनहिस के घर में घुसकर बुधवार रात न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उससे रंगदारी भी मांगी। पुलिस ने पीड़ित नाइजीरियाई छात्र इनहिस की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के नाम ओनीफरान्सीम, लोगबे, इलोग्बे, ओलोस, एम्मा और नोसा है। इन सभी के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है। इनमें से एक आरोपी ओनीफरान्सीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी देहात विनीत जायसवाल के मुताबिक पीड़ित युवक का मेडिकल भी कराया। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- गौतम बुद्ध नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+